ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
कोरबाछत्तीसगढ़प्रशासनिकहेल्थ

कोविड को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट ,कलेक्टर श्री संजीव झा ने कोविड केयर सेंटर के लिए किया स्थल निरीक्षण

मेडिकल कॉलेज अस्पताल से सम्बध्द ट्रामा सेंटर बिल्डिंग को कोविड अस्पताल के रूप में विकसित करने के दिए निर्देश

कोरबा 13 जुलाई 2022/कलेक्टर श्री संजीव झा ने कोविड से निपटने के लिए जिले की स्वास्थ्य संसाधन को मजबूत करने कोविड अस्पताल बनाने के लिए स्थल निरीक्षण किया। उन्होंने कोरबा शहर में मौजूद मेडिकल कॉलेज से संबद्ध इंदिरा गांधी जिला चिकित्सालय की ट्रामा सेंटर बिल्डिंग में

पहुंचकर कोविड केयर सेंटर बनाने के लिए आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया। कलेक्टर श्री झा ने ट्रामा सेंटर बिल्डिंग में ग्राउंड फ्लोर के साथ पहला और दूसरा मंजिल में भी जाकर विभिन्न कमरों का अवलोकन किया। उन्होंने कोविड अस्पताल के लिए जरूरी संसाधन उपलब्धता और आवश्यक व्यवस्थाओं के लिए ट्रामा सेंटर भवन को उपयुक्त बताते हुए भवन को कोविड अस्पताल के रूप में विकसित करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। उन्होंने भवन में जरूरी साफ-सफाई करवाने, बिजली का कनेक्शन चालू करवाने तथा जरूरी मरम्मत को भी पूरा करवा कर भवन को सुव्यवस्थित करवाने के भी निर्देश दिए। कलेक्टर ने कोविड अस्पताल के लिए जरूरी आइसोलेशन वार्ड, प्रेगनेंट कोविड मरीजों के वार्ड, पीडियाट्रिक वार्ड, स्टाफ रूम, दवाइयों के कक्ष एवं सर्जिकल रूम आदि के लिए भी विभिन्न कमरों का अवलोकन किया। इस दौरान इस दौरान मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ अविनाश मेश्राम, सीएमएचओ डॉ बी बी बोर्डे, अस्पताल कंसलटेंट डॉ देवेंद्र गुर्जर एवं जिला इम्यूनाइजेशन अधिकारी डॉ कुमार पुष्पेश मौजूद रहे।

Netagiri

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!