ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
देश

“PM मोदी BIMSTEC समिट के लिए थाईलैंड पहुंचे, शिनवात्रा के साथ म्यांमार के मिलिट्री लीडर से मुलाकात”

बैंकॉक.प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के थाईलैंड दौरे का आज दूसरा दिन हैं। वे BIMSTEC देशों की 6वीं समिट में शामिल होने पहुंचे हैं। थाईलैंड की प्रधानमंत्री पेइतोंग्तार्न शिनवात्रा ने उनका स्वागत किया।

आज होने वाली BIMSTEC समिट के बाद प्रधानमंत्री मोदी और बांग्लादेश के चीफ एडवाइजर मोहम्मद यूनुस की बातचीत हो सकती है। कल रात BIMSTEC डिनर में दोनों नेता एक साथ दिखाई दिए थे। बांग्लादेश में पिछले साल अगस्त में हुए तख्तापलट के बाद ये पहला मौका था जब भारतीय पीएम और बांग्लादेशी सरकार के मुख्य सलाहकार की मुलाकात हुई।

इससे पहले उन्होंने आज म्यांमार के मिलिट्री लीडर जनरल मिन आंग से मुलाकात की। इस दौरान PM मोदी ने म्यांमार में भूकंप की वजह से मारे गए लोगों के प्रति संवेदना व्यक्त की। साथ ही कहा कि भारत म्यांमार की मदद के लिए हर संभव प्रयास कर रहा है।

Netagiri

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!