ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
देश

ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट: अर्बन मोबिलिटी और सस्ते मकानों पर जोर

भोपाल।’ ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में केंद्रीय शहरी विकास मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा- शहरों के विकास के लिए अर्बन मोबिलिटी का अच्छा होना और सस्ते मकान जरूरी हैं। रियल एस्टेट सेक्टर में डेवलपमेंट के लिए जो भी सुझाव मिलेंगे, केंद्र सरकार उन पर काम करेगी। 2047 तक देश की नगरीय आबादी कुल आबादी का 50% तक हो जाएगी। ऐसे क्षेत्रों में बढ़ती आबादी के हिसाब से सारे मापदंड तय करने पड़ेंगे।

भोपाल के इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मानव संग्रहालय में चल रही दो दिवसीय ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट (जीआईएस) का आज दूसरा और अंतिम दिन है। अनलॉकिंग लैंड वैल्यू इन सिटीज विषय पर सेशन में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव के माध्यम से छोटे शहरों को विकास का मौका मिला है। वहां के लोगों के मन में यह भाव जागा है कि वे भी उद्योगपति बन सकते हैं।

Netagiri

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!