ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
क्राइमछत्तीसगढ़

“CG में सुसाइड की झूठी कहानी बुनने वाला पति हत्या के आरोप में गिरफ्तार”

रायपुर। राजधानी रायपुर के कबीर नगर इलाके से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहाँ एक पति ने अपनी पत्नी की गला घोंटकर हत्या कर दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। मामला कबीर नगर थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, आरोपी का नाम प्रिंस सिंह है, जिसकी हाल ही में शादी हुई थी। किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ था, जिसके बाद उसने अपनी 22 वर्षीय नवविवाहिता पत्नी की गला घोंटकर हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी की पत्नी को एम्स अस्पताल ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

कबीर नगर थाना पुलिस ने पत्नी की हत्या के आरोप में प्रिंस सिंह को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की आगे की जांच जारी है। पूरा मामला इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है.

Netagiri

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!