छत्तीसगढ़
पूर्व मंत्री अमरजीत बोले-मंत्रिमंडल विस्तार नहीं, बीरबल की खिचड़ी है:झुनझुना बजाकर कहा
रायपुर ‘छत्तीसगढ़ की राजनीति में इस वक्त मंत्रिमंडल विस्तार से ज्यादा चर्चा झुनझुने की हो रही है। इसकी वजह पूर्व कांग्रेस मंत्री अमरजीत भगत बने हैं। हाथ में झुनझुना लेकर भगत ने इसे बजाते हुए उन्होंने कहा कि, हमारे मित्र राजेश मूणत, अजय चंद्राकर और अन्य कई नेता बस इसे ही बजा रहे हैं।
मंत्री पद की आस में उन्हें बीजेपी ने ये झुनझुना पकड़ा दिया है। उन्होंने कहा कि, नितिन नबीन आएंगे तो उनके सामने भी झुनझुना बजाएंगे। ऐसे बजायेंगे कि उन्हें याद रह जाए।


