छत्तीसगढ़
बीजापुर मुठभेड़: 26 नक्सली ढेर, एक जवान शहीद; बड़े कैडर के नक्सलियों के फंसे होने की खबर
बीजापुर: छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच हुई भीषण मुठभेड़ में अब तक 26 नक्सलियों के मारे जाने की खबर है। इस मुठभेड़ में एक जवान शहीद हो गया है, जबकि एक अन्य जवान घायल हुआ है।
सूत्रों के अनुसार, मुठभेड़ लगभग थम गई है और इलाके में सघन सर्चिंग अभियान जारी है। ऐसी खबरें हैं कि इस मुठभेड़ में बड़े कैडर के नक्सली भी फंसे हुए थे, जिससे यह सुरक्षाबलों के लिए एक बड़ी सफलता मानी जा रही है।


