ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
छत्तीसगढ़

नवजात शिशु का शव मिलने से सनसनी, कॉलोनी में फैली दहशत, पुलिस कर रही जांच

कवर्धा. शहर के मिनीमाता चौक के पास स्थित जांगड़े हॉस्पिटल से करीब 100 मीटर दूरी पर नवजात शिशु का शव कपड़े में लिपटा हुआ मिला. शव करीब 6 से 7 माह के भ्रूण का बताया जा रहा है. इलाके में घटना से सनसनी फैल गई है. सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव बरामद किया.

शिशु का सिर कपड़े से बाहर नजर आ रहा था. पास में एक गुलाबी रंग का थैला भी पड़ा हुआ मिला. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है. सीसीटीवी फुटेज खंगालने के साथ-साथ आसपास के अस्पतालों और संभावित सुरागों की तलाश की जा रही है.

Netagiri

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!