ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
छत्तीसगढ़

कोरबा: नगर निगम की कार्यवाही पर उठे सवाल, महिला ने बताया – मेरी संपत्ति पर गलत तरीके से लगाया गया सील

कोरबा। नगर निगम कोरबा की कार्रवाई पर बड़ा सवाल खड़ा हो गया है, जहां एक महिला की खरीदी गई संपत्ति को दूसरे व्यक्ति के नाम की बकाया राशि के चलते सील कर दिया गया। अब महिला ने अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग करते हुए न्याय की गुहार लगाई है।

मामला कोरबा वार्ड क्रमांक 11 स्थित अभिनंदन कॉम्प्लेक्स का है, जहां श्रीमती कौशल्या देवी वैष्णव ने बैंक ऑफ बड़ौदा से अनुमति लेकर भवन की दुकानें खरीदी थीं और उनका विधिवत पंजीयन भी 11 सितंबर 2024 को कराया था। बैंक अधिकारियों ने उन्हें कब्जा भी सौंप दिया था।

कौशल्या देवी का कहना है कि नगर निगम अधिकारी किसी शिव कुमार अग्रवाल के नाम की बकाया संपत्ति कर राशि के कारण उनकी संपत्ति को सील कर रहे हैं, जबकि वह शिव कुमार अग्रवाल को जानती तक नहीं हैं। उन्होंने कहा कि अगर बकाया राशि है तो नोटिस उनके नाम पर जारी किया जाए, न कि किसी और के नाम पर।

महिला ने दिनांक 11 अप्रैल 2024 को निगम आयुक्त को ज्ञापन सौंपकर मांग की है कि उनकी संपत्ति पर लगाए गए सील को तत्काल हटाया जाए। उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर जल्द न्याय नहीं मिला तो वे माननीय उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाएंगी।

इस घटना से नगर निगम की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं और आम लोगों में नाराजगी देखी जा रही है।

Netagiri

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!