पोंडीबहार में भी भाजपा की आंधी में कांग्रेस चित्त , वार्ड क्रमांक 32 में डेढ़ दशक बाद खिला ‘कमल ‘,चंद्रकली शिव जायसवाल बनीं पार्षद ,जानें जीत का श्रेय किन्हें दिया, क्या है पहला लक्ष्य ….
कोरबा। वार्ड क्रमांक 32 पोंडीबहार में भी अटल विश्वास पत्र पर जनता ने अभूतपूर्व विश्वास जताया। भाजपा की महिला पार्षद प्रत्याशी चंद्रकली शिव जायसवाल ने 756 मतों से प्रचंडJ मतों से जीत हासिल कर कांग्रेस के डेढ़ दशक के मजबूत किले को ढहा दिया। मोदी की गारंटी महतारी वंदन ,पीएम आवास ,समेत नगर के सर्वांगीण विकास के लक्ष्यों के साथ तैयार अटल विश्वास पत्र एवं एवं प्रत्याशी चंद्रकली एवं उनके परिवार के जनता से सीधे जुड़ाव जनसेवाओं ने उन्हें प्रत्यक्ष रूप से वार्ड के विकास की बागडौर देते हुए साकेत पहुंचा दिया हैं। जहाँ चंद्रकली अब करीब 5 हजार से अधिक की आबादी वाले पोंडीबहार के जनता की निगम में आवाज बनेंगी ।
उन्हें रिटर्निंग ऑफिसर ने प्रमाण पत्र दिया। प्रचंड जीत के बाद चंद्रकली शिव जायसवाल ने मीडिया से जीत की खुशियां साझा करते हुए जीत का श्रेय पार्टी के सभी निष्ठावान कार्यकर्ताओं की मेहनत वार्ड के प्रबुद्ध मतदाताओं को दिया है। उन्होंने कहा कि वार्ड का विकास ही उनका प्रमुख लक्ष्य होगा। वार्ड में स्वच्छता ,नाली निर्माण,सड़क ,पेयजल समेत तमाम बुनियादी सुविधाओं से लेकर जिन जिन विकास कार्यों की दरकार है उसकी रूपरेखा बनाकर वो कार्य प्राथमिकता से कराए जाएंगे। उन्होंने अपनी जीत का अहम श्रेय अपने पति श्री पोंडीबहार वार्ड क्रमांक 32 के संयोजक व पार्टी के जमीनी कार्यकर्ता शिव जायसवाल को दिया है।
जिनकी मेहनत ,दृढ़ संकल्प ,व्यवहार कुशलता मिलनसार छवि ने आज उन्हें एक सामान्य गृहणी से वार्ड पार्षद का बड़ा ओहदा व सम्मान दिलाया है। श्री शिव जायसवाल ने भी अपनी धर्मपत्नी चंद्रकली शिव जायसवाल की जीत को समस्त निष्ठावान कार्यकर्ताओं ,वरिष्ठजन, युवा,प्रबुद्ध नागरिकों की मेहनत का परिणाम बताया है।उन्होंने इस जीत को भारतीय जनता पार्टी को समर्पित करते हुए वार्ड के सेवा का अवसर देने के लिए अपने परिजनों पूरे वार्डवासियों की ओर से मण्डल,जिला ,प्रदेश इकाई का आभार जताया है।उन्होंने आश्वस्त किया है कि हमेशा की तरह उनका घर वार्ड के समस्त मतदाताओं ,पार्टी कार्यकर्ताओं , जरूरतमंदों के लिए सदैव खुले रहेंगे। वे और वार्ड पार्षद सदैव जन सेवा के लिए तत्पर रहेंगे। जनता अपने पार्षद से बारों महीने मिल सकती है।


