ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
छत्तीसगढ़

“कोरबा: ठेकेदार गुर्जर और शर्मा की बर्बरता, दलित मजदूरों को करेंट छुआकर बेरहमी से पीटा, वायरल वीडियो में खुलासा”

कोरबा। कोरबा जिले में राजस्थान के भीलवाड़ा जिले से काम कराने के लिए लाए गए दलित 2 युवकों से क्रूरता पूर्वक मारपीट की गई,उन्हें करेंट छूआया गया। भीलवाड़ा पुलिस से प्राप्त मेमो के आधार पर सिविल लाइन, रामपुर थाना में गैर जमानती धाराओं कर तहत अपराध दर्ज किया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए भीलवाड़ा पुलिस संभवत: कल कोरबा आ रही है।

 

 

जानकारी के मुताबिक राजस्थान प्रान्त के भीलवाड़ा जिले के आसींद क्षेत्र से युवकों को कोरबा लाया गया था। सिविल लाइन थाना क्ष्रेत्र के खपराभट्ठा बुधवारी में आइसक्रीम फैक्ट्री है। यहां पर काम कराने लाए गए कर्मियों के साथ 14 अप्रैल 2024 को अमानवीय घटना को अंजाम दिया गया।
गुलाबपुरा क्षेत्र के युवकों पर काम के दौरान चोरी का आरोप लगाकर उनके कपड़े उतारे, उन्हें करंट प्रवाहित तार छुआया गया और बुरी तरह से पीटा भी गया। इसका दो वीडियो वायरल है। इस दौरान लड़के जान की गुहार लगाते रहे और कहते रहे कि “मेरे पिताजी को बुला लो” जिस पर कथित ठेकेदार का कथन था कि, “मर जाएगा तो घर ले चले जाएंगे”। जानकारी के अनुसार आसींद विधानसभा क्षेत्र के कानिया गांव के अभिषेक भांबी व विनोद भांबी को क्षेत्र के ही कुछ व्यक्तियों द्वारा आइसक्रीम सम्बन्धी काम के लिए कोरबा लाया गया, जहां उनके साथ चित्तौड़गढ़ के रहने वाले ठेकेदार छोटू गुर्जर तथा मुकेश शर्मा ने बर्बरता की।

पीड़ित युवक अभिषेक भांबी के अनुसार गाड़ी की किस्त पटाने के लिए उसने मालिक से 20 हजार रूपए एडवांस मांगा था। रुपए देने से मना कर दिया तब युवक ने वापस गांव जाने की बात कही तो चोरी करने का आरोप लगाते हुए उन्होंने मारपीट शुरू कर दी। वायरल वीडियो में महिला की आवाज भी आ रही है।

कोरबा से भागे अभिषेक व विनोद भांबी ने गांव पहुंचकर गुलाबपुरा थाना में लिखित शिकायत की। वहां से कोरबा सिविल लाइन पुलिस से सम्पर्क किया गया। थाना प्रभारी निरीक्षक प्रमोद डडसेना ने बताया कि एक्ट्रोसिटी एक्ट सहित विभिन्न धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर लिया गया है। पीड़ित युवकों का मुलाहिजा (चिकित्सकीय परीक्षण) कराया गया है। मामले में जांच जारी है,अभी किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

Netagiri

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!