ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
छत्तीसगढ़

दर्दनाक सड़क हादसा: तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार की मौत, दो गंभीर घायल

बालोद. छत्तीसगढ़ के बालोद में दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है. शुक्रवार देर रात तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार युवकों को टक्कर मार दी. हादसे में 1 युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए. मृतक की पहचान आडेझर निवासी भूपेश कुमार कोमरे के रूप में हुई है. घायलों को डौंडी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत को देखते हुए उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया.

जानकारी के अनुसार पावर एक्सएल बाइक से तीन दोस्त डौंडी से अपने गांव के तरफ जा रहे थे. तभी अचानक विपरीत दिशा से आ रही कार ने ग्राम खैरवाही के पास बाइक सवार तीन दोस्त भूपेश कुमार कोमरे 19 वर्ष, समीर कोमरे पिता सुरेश कोमरे 18 वर्ष ,नेमीचंद लोहार पिता जागेश्वर 19 वर्ष, को अपने चपेट में ले लिया. ग्राम आडेझर निवासी भूपेश कुमार कोमरे ने मौके में दम तोड़ दिया तो वहीं दो दोस्त गम्भीर रूप से घायल हो गए.

घायलों को 108 के माध्यम से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डौंडी लाया गया, जहां इलाज के बाद दोनों को हायर सेंटर रेफर किया गया. घटना में कार चालक सुरक्षित बताया जा रहा है. मौके पर पहुंची डौंडी पुलिस ने देर रात शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज आगे की कार्रवाई में जुट गई है.

Netagiri

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!