ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
देश

झारखंड में बड़ा एनकाउंटर, 1 करोड़ के इनामी समेत 8 नक्सली ढेर

झारखंड के बोकारो में सोमवार सुबह सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में आठ नक्सली मारे गए हैं। एनकाउंटर जिले के लुगू और झुमरा पहाड़ के बीच जंगली इलाके में हुई। घटनास्थल से कई हथियार भी बरामद किए गए हैं।

मुर्शिदाबाद हिंसा: बाप-बेटे की हत्या मामले में चौथी गिरफ्तारी, CCTV से खुला राज

झारखंड DGP के मुताबिक, ‘मुठभेड़ में एक करोड़ रुपए का इनामी नक्सली प्रयाग मांझी उर्फ विवेक भी मारा गया। अब तक कुल 8 नक्सलियों के शव बरामद कर लिए गए हैं।

‘बाकी नक्सलियों की पहचान में जुटे हुए हैं। अभी और नक्सलियों के छिपे होने की जानकारी है। सर्च ऑपरेशन जारी है।’

गुप्त सूचना के आधार पर CRPF और जिला पुलिस के जवान सर्च ऑपरेशन चला रहे थे। इसी दौरान नक्सलियों की नजर जवानों पर पड़ी और उन्होंने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में जवानों ने भी फायरिंग की।

Netagiri

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!