ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: 9 शादियां टूटीं, 10वीं छोड़ने वाली थी, पति ने कर दी हत्या

जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है. यहां एक युवक ने पत्नी की वफादारी पर शक कर उसे जंगल में ले जाकर पत्थर से कुचल दिया और लाश को नाले के किनारे पत्तों में छुपाकर फरार हो गया. चार दिन बाद जब सड़ी-गली लाश मिली, तब जाकर इस खौफनाक वारदात का राज खुला.

विदेश में नौकरी के लिए भारत में नया कानून प्रस्तावित, उल्लंघन पर 10 साल तक सजा संभव

जानकारी के अनुसार, बगीचा थाना क्षेत्र के सुलेसा गांव का रहने वाला ढुला राम (38 वर्ष) पहले 9 बार शादी कर चुका था, लेकिन हर बार उसकी पत्नी कुछ समय बाद उसे छोड़कर चली जाती थी. हाल ही में उसने 10वीं शादी की थी, लेकिन इस बार भी उसे शक था कि पत्नी उसे छोड़कर भाग जाएगी.

बताया जा रहा है कि घटना से कुछ दिन पहले उसकी पत्नी घर से चावल, कपड़ा और खाने का तेल चोरी कर भागने की कोशिश कर रही थी. इसी दौरान ढुला राम को गुस्सा आ गया और उसने पत्नी को जंगल की ओर ले जाकर पत्थर से बेरहमी से कुचल दिया. फिर शव को जंगल में एक नाले के किनारे पत्तों से ढंककर वहां से फरार हो गया.

चार दिन तक शव जंगल में ही सड़ता रहा. रविवार दोपहर कुछ ग्रामीणों को जब बदबू आई तो उन्होंने नाले की ओर जाकर देखा, जहां महिला का सड़ा-गला शव पड़ा था. जिसके बाद तुरंत इसकी सूचना बगीचा पुलिस को दी गई. पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा. जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी ढुला राम को भी गिरफ्तार कर लिया है.

Netagiri

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!