ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
देश

पहलगाम हमले के बाद केंद्र सरकार सख्त, पीएम मोदी मौके पर जाने से पहले ले रहे बड़े फैसले

दिल्ली।’ जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले में 26 लोगों की मौत हो गई है। दर्जन भर से ज्यादा लोग इस हमले में घायल भी हुए। जम्मू-कश्मीर में 2019 के पुलवामा अटैक के बाद ये सबसे बड़ा हमला है। तब सीआरपीएफ के 40 जवान शहीद हुए थे। पहलगाम अटैक के बाद देश के अन्य शहरों में हाई अलर्ट जारी किया गया है।

वहीं देश में हुए बड़े आतंकी हमले के बाद पीएम नरेंद्र मोदी अपनी सऊदी अरब यात्रा को बीच में ही छोड़कर वापस भारत आ गए हैं। वो सुबह आज सुबह दिल्ली पहुंचे। दिल्ली लौटते ही पीएम मोदी एक्शन में मोड में दिखे। प्रधानमंत्री मोदी ने एयरपोर्ट पर ही विदेश मंत्री एस जयशंकर और एनएसए अजित डोभाल के साथ बैठक की। प्रधानमंत्री आज शाम पहलगाम जाएंगे। इस दौरान पीएम मोदी घटनास्थल भी जा सकते हैं।

बता दें कि सेना की वर्दी पहने पहुंचे आतंकवादियों ने पहलगाम के बैसारन घाटी इलाके मंगलवार दोपहर 2.45 खून की होली खेलते हुए टारगेट किलिंग को अंजाम दिय़ा। आतंकियों ने लोगों से उनका धर्म पूछा और गोली मार दी। इस दौरान आतंकियों के निशाने पर हिंदू थे। हमले की जिम्मेदारी लश्कर-ए-तैयबा के विंग द रजिस्टेंट फ्रंट यानी TRF ने ली है। मरने वालों में यूपी, गुजरात, महाराष्ट्र, कर्नाटक, तमिलनाडु और ओडिशा के पर्यटक शामिल हैं। इनके अलावा एक नेपाल और एक यूएई के टूरिस्ट और दो लोकल भी शामिल हैं।

पहलगाम में हमले के वक्त आतंकियों ने नकली वर्दी पहनी हुई थी, इसलिए शुरुआत में किसी भी पर्यटक को उन पर शक नहीं हुआ। हालांकि थोड़ी देर बाद ही, जब उन्होंने हिंदू पर्यटकों की पहचान पूछ कर उन पर फायरिंग शुरू कर दी, तो मौके पर भगदड़ मच गई। आतंकियों ने जानबूझकर ऐसे हिंदू पुरुषों को निशाना बनाया, जो अपनी पत्नी या परिवार के साथ आए थे। इस आतंकी हमले की तस्वीरें और वीडियो बहुत भयानक हैं।

इस वीडियो में जिन महिलाओं के पतियों पर आतंकवादी हमला हुआ है, वो रोती और बिलखती हुई दिख रही हैं। महाराष्ट्र के पुणे से पहलगाम घूमने आईं आसावरी ने  बातचीत में कहा, ‘आतंकी लोकल पुलिस की वर्दी में थे और मास्क भी पहने हुए थे। हमलावरों ने सिर्फ पुरुषों को निशाना बनाया और खास तौर पर हिंदुओं से जबरन कलमा पढ़वाने की कोशिश की। जो नहीं पढ़ पाए, उन्हें गोली मार दी गई।

आतंकियों के खिलाफ आज बड़ा ऑपरेशन शुरू किया जाएगा। NIA की टीमें दिल्ली और जम्मू से रवाना हो रही है। फॉरेंसिक की टीम भी मौके पर पहुंचेगी। आर्मी, सीआरपीएफ, एसओजी, जम्मू पुलिस ने पूरे इलाके को घेर रखा है। हेलीकॉप्टर और ड्रोन का इस्तेमाल कर आतंकियों की तलाश की जा रही है। पहलगाम में सुरक्षाबलों का ऑपरेशन खत्म होने का बाद एनआईए की टीम लोकेशन पर पहुंचेगी। वहीं, पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए लोगों के शवों को पहलगाम हॉस्पिटल से श्रीनगर भेजा गया है।

Netagiri

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!