ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
देश

होली के रंग फीके: गंगा नदी में डूबने से चार युवकों की मौत, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

कानपुर. होली के दिन 4 दोस्तों की गंगा नदी में डूबने से मौत हो गई है. घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई. मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस, एनडीआरएफ और पीएसी गोताखोरों की टीम मौके पर पहुंची. जहां चारों को खोजने के लिए सर्च अभियान चलाया गया. लेकिन चारों का शव अब तक नहीं मिल पाया है.

बता दें कि पूरा मामला महाराजपुर थाना क्षेत्र के सिलवासा घाट का है. जहां 6 दोस्तों ने पहले जमकर शराब पार्टी की. इसी दौरान नीरज नाम सेल्फी लेने के चक्कर में नदी में जा गिरा. नीरज को डूबता देख 3 दोस्तों ने बचाने के लिए नदी में छलांग लगा दी. इस दौरान चारों डूबने लगे. जिन्हें डूबता देख अन्य 2 दोस्तों ने बचाने के लिए शोर मचाया.

इस दौरान चारों को बचाने के लिए राजकुमार यादव और शिवम साहू ने एक महिला की साड़ी भी फेंकी, लेकिन चारों गहरे पानी में समा गए. जिसके बाद मौके पर लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई. लोगों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी. पुलिस गोताखोरों के साथ मौके पर पहुंची और चारों को खोजने की कोशिश की, लेकिन अब तक चारों का कुछ पता नहीं चल सका. नदी में डूबने वालों की पहचान राहुल सिंह, सुमित सिंह, महेंद्र कुशवाहा उर्फ नीरज और प्रियांशु अग्रवाल के रूप में हुई है.

Netagiri

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!