ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
छत्तीसगढ़

बालको ने अग्नि सुरक्षा सप्ताह मनाया, कर्मचारियों और समुदाय को किया जागरूक

बालकोनगर, 25 अप्रैल, 2025। वेदांता समूह की कंपनी भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) ने ‘यूनाइट टू इग्नाइट- ए फायर सेफ इंडिया’ थीम के तहत जागरूकता अभियान के साथ राष्ट्रीय अग्निशमन सेवा सप्ताह मनाया। इसका उद्देश्य बालको के प्रचालन क्षेत्रों और आसपास के समुदाय में अग्नि सुरक्षा जागरूकता, आपातकालीन प्रतिक्रिया और सक्रिय घटनाओं को कम करने पर ध्यान केंद्रित करना था। इसमें कर्मचारियों, स्कूली छात्रों और समुदाय के सदस्यों सहित 1500 से अधिक प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

14 अप्रैल से आरंभ हुए साप्ताहिक आयोजन में अग्नि सुरक्षा के महत्व पर जोर देते हुए क्विज़, ड्राइंग और स्लोगन जैसी रचनात्मक प्रतियोगिताओं के माध्यम से जनजागरूकता बढ़ाई गई। साथ ही बालको ने समुदाय में ‘सुरक्षा-प्रथम’ संस्कृति विकसित करने के लिए अग्नि सुरक्षा प्रदर्शनियों, नुक्कड़ नाटक और सुरक्षा प्रशिक्षण सत्र भी आयोजित किए।

संयंत्र में अग्नि सुरक्षा उपायों को बढ़ावा देने हेतु विभिन्न विभागों की टीमों और व्यक्तियों को सम्मानित करते हुए अभियान का समापन किया गया। इस अवसर पर कोरबा के अन्य उद्योगों, जैसे कि एनटीपीसी लिमिटेड (नेशनल थर्मल पावर कॉरपोरेशन) और इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड (आईओसीएल) के प्रतिनिधियों की सहभागिता भी देखने को मिली, जो क्षेत्रीय सुरक्षा के प्रति सहयोगात्मक दृष्टिकोण को दर्शाता है।

बालको के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं निदेशक श्री राजेश कुमार ने कहा कि अग्नि सुरक्षा हमारे प्रचालन का एक अत्यंत महत्वपूर्ण पहलू है। बालको में हम निरंतर जागरूकता, कौशल विकास और बुनियादी ढांचे में निवेश कर रहे हैं, जिससे हम अपने शून्य हानि दृष्टिकोण को साकार कर सकें। हमारी प्राथमिकता तैयारी, जवाबदेही और एकीकृत प्रतिक्रिया प्रणाली पर केंद्रित है, जो हमारे लोगों की भलाई और संचालन की स्थिरता सुनिश्चित करती है।

आईओसीएल के प्रचालन प्रबंधक श्री पैगम्बर सिंह ने बालको की प्रतिबद्धता की सराहना करते हुए कहा कि आपातकालीन तैयारी और त्वरित प्रतिक्रिया क्षमताओं को सुदृढ़ करने में बालको की प्रतिबद्धता प्रशंसनीय है। प्रशिक्षण, बुनियादी ढांचे और सहयोग में उनके निरंतर निवेश ने आग से संबंधित आपात स्थितियों के प्रबंधन के लिए क्षेत्र की तत्परता को काफी हद तक बढ़ाया है।

बालको की अग्नि एवं सुरक्षा टीम समय पर कार्रवाई और सतत प्रशिक्षण के माध्यम से जीवन और संपत्ति की सुरक्षा के लिए सदैव तत्पर है। पिछले वित्तीय वर्ष में विभाग ने 290 से अधिक आपातकालीन घटनाओं का सफलतापूर्वक समाधान किया तथा 5000 से अधिक व्यक्तियों को अग्निशामक यंत्रों के प्रयोग, सीपीआर अभ्यास और आपात प्रबंधन तकनीकों पर प्रशिक्षण प्रदान किया।

आग लगने की संभावित घटनाओं के लिए तत्परता सुनिश्चित करने हेतु संयंत्र और आसपास के क्षेत्रों में 70 से अधिक मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। इसके अतिरिक्त, बालको अस्पताल में स्प्रिंकलर सिस्टम की स्थापना एवं उन्नत अग्नि अलार्म प्रणाली का प्रचालन क्षेत्रों में उपयोग करके अग्नि सुरक्षा बुनियादी ढांचे को सशक्त किया गया।

बालको के अग्निशमन विभाग को उसके उत्कृष्ट योगदान हेतु ग्रो केयर इंडिया फाउंडेशन द्वारा मेटल एवं पावर डिवीजन में प्लैटिनम पुरस्कार से सम्मानित किया गया। यह पुरस्कार अग्नि सुरक्षा एवं आपातकालीन प्रतिक्रिया तैयारियों में विभाग की उत्कृष्टता को मान्यता प्रदान करता है।

Netagiri

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!