ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
छत्तीसगढ़

फल दुकान से ₹1.80 लाख चोरी करने वाला नौकर गिरफ्तार

कोरबा। थाना उरगा पुलिस ने फल दुकान से ₹1.80 लाख की चोरी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान प्रदीप पटेल (24 वर्ष), निवासी बेदरकोना, थाना सिविल लाइन रामपुर के रूप में हुई है। वह भैसमा स्थित फल दुकान में नौकर के रूप में काम करता था।

घटना 4 नवम्बर 2024 की है जब दुकान के मालिक लक्ष्मी कांत मिश्रा ने आरोपी के खिलाफ थैले से नकदी चोरी कर भागने की शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर आरोपी को उसके निवास से हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में उसने जम्मू-कश्मीर और राउरकेला जाकर रकम खर्च करने की बात कबूली।

पुलिस ने आरोपी से ₹50,000 नगद बरामद कर जब्त कर लिया है। आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया। कार्रवाई में थाना प्रभारी राजेश्न तिवारी व उनकी टीम की अहम भूमिका रही।

Netagiri

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!