ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
कोरबाछत्तीसगढ़

डीएवी खरमोरा में ग्रेजुएशन डे का शानदार आयोजन, छात्रों ने मनाया खास दिन

कोरबा : आज डीएवी मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल खरमोरा कोरबा के विद्यालय प्रांगण में ग्रेजुएशन डे अर्थात शैक्षणिक वार्षिक परीक्षा का रिजल्ट का घोषणा किया गया। इस कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य श्री हेमंतो मुखर्जी के द्वारा दीप प्रज्वलित कर विद्यादायिनी माता सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण करके सरस्वती वंदना के साथ किया गया। कक्षा एलकेजी से लेकर नौवीं तथा ग्यारहवीं के छात्रों को रिपोर्ट कार्ड, प्रमाण पत्र एवं मेडल प्राचार्य मुखर्जी द्वारा बच्चों के अभिभावकों की उपस्थिति में प्रदान किया गया। कक्षा एलकेजी में अदिति नदी प्रथम स्थान, चेतन चंद्रा, वन्या यादव द्वितीय स्थान, हिमांशु, लेकया तृतीय स्थान पर रहे। कक्षा यूकेजी में अफसा परवीन प्रथम स्थान, नालिनया, नायरा, तथा रूपांजलि तृतीय स्थान पर रहीं। कक्षा पहली में अफानहैदर अंसारी तथा अंशु घोष प्रथम स्थान, लावण्या सोनी, यामी कला द्वितीय स्थन पर रहीं। वैष्णवी सोनी, आराध्या यादव तथा अंशु खोटे तृतीय स्थान पर रहे। कक्षा दूसरी में भावेश लक्ष्य नव्या रुद्रा श्रेयांश तथा विराट प्रथम स्थान पर रहे। धारवी जानवी तथा नील द्वितीय स्थान पर रहे।

वैभव तृतीय स्थान पर रहे। कक्षा तीसरी में लिसा कंवर प्रथम स्थान, अंश भौमिक द्वितीय स्थान तथा संजीवनी साहनी तृतीय स्थान पर रहे। कक्षा चौथी में निक शर्मा प्रथम स्थान, सेजल सिंह द्वितीय स्थान तथा अहाना फतिमा तृतीय स्थान पर रही। कक्षा पाचवी में मुस्कान तंबोली प्रथम स्थान, मोहम्मद अरमान शेख द्वितीय स्थान तथा सेजल साह तृतीय स्थान पर रही। कक्षा छठवीं में गीतांश ओझा पथम स्थान, सिद्धांत शर्मा द्वितीय स्थान तथा सिद्धि शर्मा तृतीय स्थान पर रही। कक्षा सातवीं में अलीशा शाह प्रथम स्थान, हरकीरत कौर द्वितीय भाव स्थान तथा निधि नेताम तृतीय स्थान पर रही। कक्षा आठवीं में प्राप्ति बर्मन प्रथम स्थान, तमन्ना बर्मन द्वितीय स्थान तथा कृष्ण कुमार शर्मा तृतीय स्थान पर रहे। कक्षा नौवीं में सृजल देवांगन प्रथम स्थान, रिया तांबोली द्वितीय स्थान तथा पल्लवी चंद्रा तृतीय स्थान पर रही। कक्षा 11वीं में मेघा केसरवानी प्रथम स्थान, संजय सिंह द्वितीय स्थान तथा मोहम्मद जुनैद तृतीय स्थान पर रहे । इसके अतिरिक्त छात्रों को सिल्वर जोन ओलंपियाड में अव्वल स्थान रखने वालों को भी प्रमाण पत्र एवं मेडल प्रदान किया गया। इस कड़ी में कक्षा पहली से अफान हैदर अंसारी तथा अनुष्का मरावी को गोल्ड मेडल प्रदान किया गया। कक्षा दूसरी से कृषिका नव्या तथा भावेश को गोल्ड मेडल प्रदान किया गया। कक्षा छठवीं से गीतांश ओझा तथा विराट साहू को गोल्ड मेडल तथा प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। इसके साथ ही एनआईआईटी की ओर से आयोजित कंप्यूटर प्रशिक्षण में भाग लेने वाले छात्रों को भी प्रमाण पत्र दिया गया तथा मैक्सिमम अटेंडेंस तथा मोस्ट केयरिंग पेरेंट्स का भी प्रमाणपत्र छात्रों एव उनके अभिभावकों को दिया गया।

बच्चों के सतत विकास में शिक्षक तथा माता-पिता दोनों की भूमिका महत्वपूर्ण होती है। छात्रों की प्रगति एवं उन्नति में शिक्षक तथा अभिभावक एक मार्गदर्शक की भूमिका निभाते हैं। बच्चे हमारे देश के भविष्य हैं। यही बच्चे आगे चलकर देश की उन्नति एवं प्रगति का मार्ग प्रशस्त करेंगे। यही बच्चे हमारे देश को गौरवान्वित करेंगे। किसी कवि ने क्या खूब लिखा है, इंसाफ की डगर पर बच्चों दिखाओ चल के, यह देश है हमारा नेता तुम्हीं कल के। इसी पृष्ठभूमि पर आज के ग्रेजुएशन डे का आयोजन कर छात्रों एवं अभिभावकों को विभिन्न क्षेत्रों में मेडल एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। प्राचार्य हेमंतो मुखर्जी ने अपने वक्तव्य में अभिभावकों छात्रों तथा शिक्षकों को संबोधित करते हुए कहा कि कहा कि परीक्षाएं एवं परीक्षा-परिणाम ज्ञान की कसौटी नहीं है, किंतु कक्षा में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय आने वाले छात्र तथा मेडल प्राप्त करने वाले छात्रों से प्रेरित होकर परिश्रम करें। कहा जाता है कि असफलता सफलता की प्रथम सीढ़ी है। इसलिए असफलता से निराश होकर नहीं बैठना चाहिये बल्कि सफलता प्राप्त करने के लिए दोगुने उत्साह के साथ प्रयास करना चाहिए। सफलता निश्चित रूप से प्राप्त होती हैं। प्राचार्य मुखर्जी ने अभिभावकों को विद्यालय आने और अपना बहुमूल्य समय देने के लिए आभार व्यक्त किया एवं छात्रों की उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए इस समारोह का समापन किया एवं नए सत्र 2025-2026 की शुभकामनाएं दी। इस समारोह को सफल बनाने में सभी शिक्षकों, अभिभावकों तथा चतुर्थ ग्रेड के कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Netagiri

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!