ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
छत्तीसगढ़

31 मई तक चलेगा सुशासन तिहार, हर वार्ड में लोगों की समस्याएं होंगी हल

रायपुर। आम जनता की समस्या के समाधान के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर कल से 31 मई तक सुशासन तिहार के तहत वार्डों में शिविर लगाया जाएगा। रायपुर नगर निगम के सभी 70 वार्डों में जोन कमिश्नरों को निर्देश दे दिए गए हैं। अभियान का तीसरा चरण 25 दिन तक चलेगा, जिसमें प्रथम चरण में आमजनता से प्राप्त आवेदनों के निराकरण से संबंधित जानकारी आवेदकों को दी जाएगी।  रायपुर कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने सुशासन तिहार-2025 को लेकर बताया कि नागरिकों की मांगों और समस्याओं की जानकारी साझा की गई।

उन्होंने बताया कि आठ अप्रैल से 11 अप्रैल तक आयोजित पहले चरण में रायपुर में 2,91,000 से अधिक मांगे प्राप्त हुई, जबकि लगभग 7,341 शिकायतें दर्ज की गई। अब सुशासन तिहार का तीसरा चरण पांच मई से 31 मई तक आयोजित किया जाएगा। इस दौरान ग्राम पंचायतों में शिविर लगाकर लोगों की समस्याओं के समाधान की जानकारी दी जाएगी। शिविरों में नागरिकों की मांगो और शिकायतों के निराकरण की स्थिति से भी अवगत कराया जाएगा। कलेक्टर ने आमजन से अपील की है कि वे इन शिविरों में पहुंचकर अपनी समस्याएं और मांगे जरूर रखें। सुशासन तिहार का पहला चरण 8 से 11 अप्रैल तक आयोजित किया गया था।

इस दौरान मिले आवेदनों और शिकायतों के समाधान के लिए आयुक्त ने शनिवार और रविवार को दो-दो जोनों की जिम्मेदारी अपर आयुक्तों को सौंपी है। इस बार शिविर की अवधि 25 दिन रखी गई है, जिसमें अप्रैल में आयोजित शिविर के दौरान प्राप्त नागरिकों की मांगों और समस्याओं के निराकरण की भी जानकारी दी जाएगी। निगम क्षेत्र के सभी 10 जोनों में विभिन्न 10 सार्वजनिक स्थानों पर समाधान शिविर आयोजित किये जाएंगे। जोन 1 में 10 मई को दही हांडी मैदान, गुढ़ियारी में शिविर लगेगा। जोन 2 में 7 मई को शहीद स्मारक भवन, जीई रोड, जोन 3 में 13 मई को बीटीआई ग्राउंड, शंकर नगर, और जोन 4 में 15 मई को सरदार बलवीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम में शिविर आयोजित किया जाएगा।

इसके अलावा, जोन 5 में 19 मई को डीडी नगर सेक्टर-2 के सामुदायिक भवन में, जोन 6 में 20 मई को शहीद संजय यादव उच्चतर माध्यमिक शाला, टिकरापारा में, और जोन 7 में 23 मई को पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम, जीई रोड में समाधान शिविर होंगे। जोन 8 का शिविर 27 मई को भारत माता स्कूल के सामने, टाटीबंध स्थित सामुदायिक भवन में, जोन 9 का 28 मई को इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कम्युनिटी हॉल, जोरा में और जोन 10 का समाधान शिविर 30 मई को गुरुद्वारा, देवपुरी स्थित सामुदायिक भवन में आयोजित किया जाएगा।

Netagiri

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!