ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
छत्तीसगढ़

BJP कार्यकर्ताओं की बोलेरो नदी में गिरी, महिला को रौंदने के बाद पलटी, 2 की मौत

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम में शामिल होने जा रही बोलेरो हादसे का शिकार हुई है। गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले में बोलेरो एक महिला को रौंदते हुए पुल में जा गिरी। हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई है। वहीं, 8 भाजपा कार्यकर्ता घायल हुए है, जिनमें 5 की हालत गंभीर बताई जा रही है।

घटना कोटमी चौकी क्षेत्र के सोन नदी पर बने पुलिया में हुई। ग्रामीणों के मुताबिक, पुल पर एक महिला फूल विसर्जन कर रही थी, तभी तेज रफ्तार बोलेरो ने उन्हें टक्कर मार दी और गाड़ी पुल से नीचे गिर गई। वहीं, राजधानी रायपुर में भी एक बिजनेस मैन की मौत हुई है। शनिवार रात उनकी कार अनियंत्रित होकर ढाबे में जा घुसी थी।

पुलिस के मुताबिक, घटना की सूचना मिलते ही वे मौके पर पहुंचे और घायलों को अस्पताल ले जाया गया। मरने वालों में बोलेरो ड्राइवर बाबूलाल चौधरी (30) और पंडरीखार गांव की रमिताबाई (40) शामिल है। इनमें 4 गंभीर घायलों को बिलासपुर रेफर किया गया है। सभी मनेंद्रगढ़-बैकुंठपुर से बिलासपुर के मोहभाठा जा रहे थे।

स्थानीय लोगों का कहना है कि सोन नदी में सकरी पुलिया और मोड भी है। पहले भी कई हादसे हो चुके हैं। पुल पर सुरक्षा दीवार नहीं होने के कारण वाहन नदी में गिरने की घटनाएं होती रहती हैं। गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में लगातार हो रहे हादसों के बावजूद यातायात प्रभारी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई है।

Netagiri

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!