ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
छत्तीसगढ़

एक ही दिन में सड़क पर तीन हादसे, चार की दर्दनाक मौत – बाइक भिड़ंत, ट्रक में लगी आग और माजदा पलटी

कोरबा/बलरामपुर, बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में रफ्तार के कहर देखने को मिला है। कहीं दो ट्रक में भिड़ंत के बाद आग लगने से बड़ा हादसा हो गया। तो कहीं दो बाइकों के बीच जोरदार टक्कर से सड़क खून से सन गई। अलग-अलग भीषण सड़क दुर्घटनाओं में 4 लोगों की मौत हो गई। ये एक्सीडेंट्स कोरबा, बलरामपुर और बिलासपुर जिले में हुए हैं।

पहली दुर्घटना कोरबा जिले से सामने आया है। जहां दर्री थाना क्षेत्रान्तर्गत गेरवाघाट पुल के आगे एक ट्रक तेज रफ्तार में खड़ी हुई दूसरी ट्रक से जा टकराई। जोरदार टक्कर के बाद दोनों वाहनों में आग लग गई। हादसे के बाद अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

आग लगने के बाद एक ट्रक का चालक केबिन में फंस गया और बाहर नहीं निकल सका। देखते ही देखते आग ने पूरे वाहन को चपेट में ले लिया, जिससे उसकी मौके पर ही जलकर दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान 30 वर्षीय परमेश्वर मांझी, निवासी पथलगांव के रूप में हुई है। वहीं, दूसरे ट्रक का चालक गंभीर रूप से घायल हो गया है, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ है। दो बाइकों के बीच आमने-सामने की भिड़ंत हुई। हादसे में 2 युवकों की मौत हुई है। घटना कुसमी थाना क्षेत्र के कसमार मोड़ की है। मृतक में एक नाबालिग भी शामिल है।

जानकारी के मुताबिक, रातशिली युवक सोनू एक्का सामाजिक कार्यक्रम में शामिल होने गया था। दूसरा मृतक डिंडो निवासी अयाज घर के कपड़े लेने के लिए करकेली गांव गया था। दोनों वापस लौट रहे थे, गलफुला नदी के पास दोनों की बाइक आमने-सामने से टकरा गई।

बिलासपुर के रतनपुर बायपास में सोमवार को भीषण सड़क हादसा हुआ है। तेज रफ्तार ट्रेलर और माजदा के बीच जबरदस्त टक्कर हो गई। दर्दनाक हादसे में एक की मौत हो गई है, जबकि 2 व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुए हैं। हादसे के बाद एक वाहन मुख्य मार्ग पर और दूसरी सड़क किनारे पलट गई है। सूचना के बाद रतनपुर पुलिस मौके पर पहुंच गई है।

जानकारी के मुताबिक, कोरबा की ओर से आ रही ट्रेलर ने अनियंत्रित होकर विपरीत दिशा से आ रही माजदा को टक्कर मार दी। भीषण हादसे में 1 की मौत हुई है। वहीं गंभीर रूप से घायल लोगों को इलाज के लिए सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Netagiri

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!