
Netagiri.in—-रायपुर। राज्य सरकार ने भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के 2004 बैच के वरिष्ठ अधिकारी बद्रीनारायण मीणा को बस्तर रेंज का नया पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) नियुक्त किया है। वे बस्तर के पूर्व आईजी पी. सुंदरराज का स्थान लेंगे।
गृह विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार, वर्तमान में पुलिस मुख्यालय नवा रायपुर में पुलिस महानिरीक्षक के पद पर पदस्थ बद्रीनारायण मीणा को अस्थायी रूप से बस्तर रेंज, जगदलपुर के पुलिस महानिरीक्षक पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
बस्तर रेंज की कमान संभालने जा रहे मीणा को एक अनुभवी और दक्ष पुलिस अधिकारी माना जाता है। उनकी नियुक्ति ऐसे समय में हुई है जब बस्तर क्षेत्र में सुरक्षा, कानून-व्यवस्था और विकास कार्यों के समन्वय को लेकर पुलिस की भूमिका महत्वपूर्ण मानी जा रही है।
सरकार के इस आदेश के बाद बस्तर पुलिस महकमे में प्रशासनिक बदलाव की प्रक्रिया शुरू हो गई है।



