ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
देश

जवाब ऐसा कि याद रखेगा पाकिस्तान, सेना ने जारी किया जवाबी हमला का वीडियो

नई दिल्ली: भारतीय सेना ने अपने एक्स हैंडल पर बड़ी जानकारी दी है और पाकिस्तान के खिलाफ अपने एक्शन का वीडियो भी शेयर किया है। भारतीय सेना ने अपने एक्स पोस्ट में लिखा, ‘ऑपरेशन सिंदूर, पाकिस्तानी सशस्त्र बलों ने 8 और 9 मई 2025 की मध्य रात्रि को पूरे पश्चिमी सीमा पर ड्रोन और अन्य हथियारों का उपयोग करके कई हमले किए। पाक सैनिकों ने जम्मू और कश्मीर में नियंत्रण रेखा पर कई संघर्ष विराम उल्लंघन (सीएफवी) भी किए। ड्रोन हमलों को प्रभावी ढंग से विफल किया गया और सीएफवी को मुंहतोड़ जवाब दिया गया। भारतीय सेना राष्ट्र की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। सभी नापाक मंसूबों का बलपूर्वक जवाब दिया जाएगा।’

बौखला गया है पाकिस्तान, भारतीय सेना दे रही मुंहतोड़ जवाब

गौरतलब है कि भारत के ऑपरेशन सिंदूर से पाकिस्तान बौखला गया है और बॉर्डर से सटे भारत के शहरों को निशाना बनाने की कोशिश कर रहा है। हालांकि भारतीय सेना, पाकिस्तान के हर नापाक इरादे का जवाब दे रही है और उसके घमंड को चकनाचूर कर रही है।

पाकिस्तान की सेना एलओसी पर लगातार फायरिंग कर रही है। वहां भी भारतीय सेना उसे मुंहतोड़ जवाब दे रही है। इसके अलावा पाकिस्तान लगातार भारत के दर्जनों शहरों को मिसाइल, ड्रोन और फाइटर जेट से निशाना बनाने की कोशिश में है लेकिन भारतीय सेना ने ज्यादातर हमलों को नाकाम कर दिया है।

पाकिस्तान के कई विमानों, मिसाइलों और ड्रोंस को नष्ट किया गया है। पूरी दुनिया में भारत और पाकिस्तान के बीच चल रहे तनाव की चर्चा है।

गौरतलब है कि कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल 2025 को आतंकियों ने पर्यटकों पर हमला किया था और 26 लोगों की जान ले ली थी। इस आतंकी हमले के बाद भारत ने ऑपरेशन सिंदूर शुरू किया था और पाकिस्तान और पीओके में 9 जगहों पर आतंकियों के ठिकानों को तबाह किया था।

Netagiri

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!