ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
देश

भारत में 7 तीव्रता का भूकंप आने की भविष्यवाणी,आएगा 7 तक की तीव्रता के भूकंप? डराने वाली भविष्यवाणी पर NCS ने दिया जवाब, कहा- इसका कोई आधार नहीं

दिल्ली में अगले 24 घंटों के भीतर 7 तक की तीव्रता का भूकंप आने की आशंका जताई गई है. हालांकि, राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (एनसीएस) ने इस चिंताजनक भविष्यवाणी को खारिज करते हुए कहा है कि इसका कोई वैज्ञानिक आधार नहीं है. यह दावा विकास जियोसेंसिंग प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक विकास कुमार द्वारा किया गया था. यह चेतावनी उस समय आई है जब शुक्रवार को म्यामांर और थाईलैंड में भूकंप ने व्यापक नुकसान पहुंचाया है.

विकास कुमार ने एक बयान जारी करते हुए भूकंप के सिग्नल की जानकारी दी है. बयान में उल्लेख किया गया है कि 31 मार्च 2025 को सुबह 7:15 बजे भूकंप पूर्व चेतावनी प्रणाली (ANDSS) से दिल्ली से उत्तर-दक्षिण दिशा में 20 डिग्री पर 100 किलोमीटर की दूरी पर पहला सिग्नल प्राप्त हुआ है. यह भूकंप 3 से 5 की तीव्रता के बीच आ सकता है.

दूसरे सिग्नल के बारे में जानकारी दी गई है कि यह भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र में 300 किलोमीटर की दूरी पर प्राप्त हो रहा है. यह भूकंप का सिग्नल दिल्ली से उत्तर पूर्व दिशा में 45 डिग्री पर मिल रहा है, और इसकी तीव्रता 5 से 7 मेग्नीट्यूड के बीच हो सकती है. सभी से अनुरोध है कि वे सतर्क रहें और अपनी सुरक्षा का ध्यान रखें. यह भूकंप अगले 24 घंटों के भीतर आ सकता है. यह सूचना गणेश नगर, पांडव नगर, दिल्ली में स्थापित मशीन से प्राप्त हुई है.

Netagiri

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!