ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
छत्तीसगढ़

ऑपरेशन सिंदूर: भारतीय वायुसेना ने 23 मिनट में पाक एयरबेस किए तबाह

नई दिल्ली/श्रीनगर.जम्मू-कश्मीर के अवंतीपोरा के त्राल में सुरक्षाबलों ने गुरुवार सुबह तीन आतंकियों को ढेर कर दिया। सेना से जुड़े सूत्रों ने बताया इसमें एक टॉप कमांडर आसिफ शेख भी शामिल है।

इसके अलावा आमिर नजीर वानी और यावर अहमद भट्ट को भी ढेर कर दिया गया है। ये तीनों पहलगाम हमले के बाद सरकार की तरफ से जारी 14 आतंकवादियों की लिस्ट में शामिल थे। हालांकि अधिकारियों की तरफ से आतंकियों की मौत की पुष्टि होना बाकी है।

जम्मू-कश्मीर में पिछले तीन दिनों में यह दूसरा एनकाउंटर है। इससे पहले शोपियां जिले के केलर में 13 मई को सुरक्षाबलों के साथ एनकाउंटर में लश्कर-ए-तैयबा (LeT) के तीन आतंकवादी मारे गए थे। बुधवार को केलर से ही भारी मात्रा में हथियारों का जखीरा बरामद हुआ।

इधर, बुधवार को केंद्र सरकार ने बताया कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारतीय वायुसेना ने चीन के डिफेंस सिस्टम को जाम कर 23 मिनट में पाक के नूर खान व रहीम यार खान एयरबेस को तबाह कर दिया था। भारतीय डिफेंस सिस्टम ने पाकिस्तान के हथियारों को नष्ट किया था।

प्रेस इन्फॉर्मेशन ब्यूरो (PIB) ने बुधवार को ये जानकारी दी थी। PIB ने बताया था कि भारतीय डिफेंस सिस्टम पेचोरा, OSA-AK, और आकाश मिसाइल सिस्टम से इस काम को अंजाम दिया गया था। पाकिस्तान को ये हथियार चीन-तुर्किये ने दिए थे।

Netagiri

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!