ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
Uncategorizedकोरबाछत्तीसगढ़

अदाणी पावर प्लांट की दीवार में चोर को लगा करंट

कोरबा। जिले के उरगा थाना क्षेत्र में संचालित अदाणी पावर प्लांट (पूर्व लैंको) में चोरी का प्रयास करते समय एक नाबालिग की मौत हो गई।

बताया गया कि सोमवार को चिंतामणि बिंझवार 15 वर्ष अपने दोस्तों के साथ पवार प्लांट की दीवार फांदकर अंदर घुसने का प्रयास कर रहा था कि 11 kv बिजली लाइन के सम्पर्क में आ गया। करंट का झटका लगने से वह नीचे गिर पड़ा और मौके पर ही दम तोड़ दिया।

घटना की सूचना बाद उरगा पुलिस मौके पर पहुंची। मर्ग पंचनामा के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया गया।

परिजनों के मुताबिक चिंतामणि ने पांचवीं कक्षा के बाद पढ़ाई छोड़ दी थी। आज सुबह वह दोस्तों के साथ खेलने के नाम से घर से निकला था, और कुछ घण्टे बाद उसके मौत की खबर मिली।

स्थानीय लोगों के बताए अनुसार पावर प्लांट के पीछे का हिस्सा गांव से सटा होने के कारण पहले भी यहां चोरी की कई घटनाएं हो चुकी हैं।

Netagiri

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!