छत्तीसगढ़ कोरबा 18 नवंबर 2021 आज दिनांक 18.11.2021 को मुख्यमंत्री छ.ग. शासन भूपेश बघेल व पुलिस महानिदेशक अशोक जुनेजा के द्वारा दिये गये निर्देशों के परिपालन में क्षेत्र में विजिवल पुलिसिंग के तहत पुलिस अधीक्षक कोरबा भोजराम पटेल के द्वारा थाना कुसमुण्डा क्षेत्र के गेवराबस्ती चौक व सर्वमंगला चौक में आमजनों की सहायता हेतु अस्थायी पुलिस सहायता केन्द्र का उद्घाटन किया गया है। उद्घाटन समारोह में नगर पुलिस अधीक्षक दर्री सुश्री लितेश सिंह, निरीक्षक थाना प्रभारी कुसमुण्डा लीलाधर राठौर, सूबेदार भुवनेश्वर कश्यप, थाना कुसमुण्डा पुलिस स्टाफ तथा क्षेत्र के वरिष्ठ नागरिकों व आमजनों की उपस्थिति में कार्यक्रम संपन्न हुआ। पुलिस अधीक्षक द्वारा अपने कार्यक्रम में उपस्थित जनमानस को अस्थायी पुलिस सहायता केन्द्र की उपलब्धता व विशेषता के संबंध में जानकारियां दी गई, लोगों द्वारा भी अस्थायी पुलिस सहायता केन्द्र के बनने से पुलिस के प्रति काफी अच्छी प्रतिक्रियायें मिली तथा गेवरा बस्ती के आमजनों द्वारा पुलिस अधीक्षक के प्रति आभार प्रकट किया गया, सहायता केन्द्र के बनने से अपराधिक गतिविधियां की रोकथाम, सड़क दुर्घटनाओं में काफी कमी होने की संभावना रहेगी।
Related Articles
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन ने की सौजन्य भेंट
August 20, 2025
ग्रीन एनर्जी हेतु एन.टी.पी.सी. व छत्तीसगढ़ राज्य बिजली उत्पादन कंपनी में करार ———————————————— मुख्यमंत्री श्री साय ने इसे नये युग की शुरूआत बताया
November 27, 2024
ब्रेकिंग…..कोरबा जिले में धारदार हथियार से युवक की हत्या क्षेत्र में दहशत का माहौल पुलिस पहुंची मौके पर
January 5, 2026
रायपुर समेत 14 जिलों में खुलेंगे नए थाने, जानें पूरा मामला
December 27, 2024


