छत्तीसगढ़ कोरबा 18 नवंबर 2021 कोल इंडिया के चेयरमेन प्रमोद अग्रवाल के द्वारा मानवीय दृष्टि दिखाते हुए छत्तीसगढ़ के कोरबा जिला अंतर्गत कोल कंपनी एसईसीएल दीपका खदान में ओव्हरमेन के पद पर सतीश कुमार की मासूम पुत्री सृष्टि मांसपेशियों की दुर्लभ बीमारी स्पाइनल मस्कुलर एट्रोफी टाइप-1 से पीडि़त है के इलाज के लिए 16 करोड़ की राशि स्वीकृत की है । मीडिया के हवाले से प्राप्त खबरो पर कोरबा साँसद ज्योत्सना महंत ने आत्मीय आभार जताया है । बता दे कोरबा सांसद श्रीमती ज्योत्सना चरणदास महंत ने प्रधानमंत्री व कोयला मंत्री से गुहार लगाई थी कि छत्तीसगढ़ के कोरबा जिला अंतर्गत कोल कंपनी एसईसीएल दीपका खदान में ओव्हरमेन के पद पर सतीश कुमार की मासूम पुत्री सृष्टि मांसपेशियों की दुर्लभ बीमारी स्पाइनल मस्कुलर एट्रोफी टाइप-1 से पीडि़त है। जिसके ईलाज का भारी भरकम खर्च अनुमानित है। कोरबा सांसद ज्योत्सना महंत ने देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पत्र प्रेशित कर आग्रह किया है कि मासूम सृष्टि के ईलाज की समूचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के दिशा में विशेष तौर पर मानवीय पहल करेंगे। सांसद ने तात्कालीन कोयला मंत्री पीयूष गोयल को पृथक से पत्र भेजकर आग्रह किया है कि मासूम सृष्टि कोल इंडिया एसईसीएल कर्मी की पुत्री है, आवश्यक होगा कि माननीय प्रधानमंत्री को प्रेषित पत्र पर आवश्यक पहल करने के साथ-साथ मासूम सृष्टि का ईलाज वर्तमान में अपोलो बिलासपुर में चल रहा है। जिसके लिए जन सहयोग से भी राशि जुटाई गई है। जो पर्याप्त नहीं है। सांसद ने कोयला मंत्री से आग्रह किया है कि मासूम सृष्टि का प्रारंभिक तौर पर हो रहे ईलाज में एसईसीएल प्रबंधन पूरी तरह जिम्मेदारी का निर्वहन करें। इसके लिए आवश्यक निर्देश देने का आग्रह किया था , साँसद ने पीएम, कोयला मंत्री, कोल इंडिया के चेयरमैन का आभार जताया है ।
Related Articles
कुसमुंडा में हुआ 7 दिवसीय आध्यात्मिक श्री राम कथा का भव्य समापन ,मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सोनी विकास झा हुए शामिल।
December 15, 2025
CG NEWS : बॉयफ्रेंड को लेकर बीच सड़क पर हाई वोल्टेज ड्रामा, लड़कियों ने एक दूसरे पर जमकर बरसाए लात-घूंसे
February 19, 2025
CG Transfer Order : पूरे प्रदेश में ट्रांसफर आदेशों पर सख्ती, 13 जनवरी तक ज्वाइन नहीं किया तो होगी कड़ी कार्रवाई, कोरबा में भी ट्रांसफर के बाद जमे हुए हैं अधिकारी कर्मचारी सरकार के आदेश का इन पर नहीं है असर
January 8, 2026
BREAKING : सुकमा में फॉरेस्ट कर्मियों के घर ACB-EOW की रेड:
April 11, 2025





