देश
अब सिर्फ ₹3000 में पूरे देश में साल भर अनलिमिटेड सफर! फास्टैग को लेकर केंद्र सरकार की नई नीति पर मंथन शुरू
नई दिल्ली। एजेंसी रिपोर्ट। देशभर के ड्राइवरों और वाहन मालिकों के लिए राहत की बड़ी खबर सामने आ रही है। केंद्र सरकार फास्टैग सिस्टम को लेकर एक बड़ा बदलाव करने की तैयारी में है, जिसके तहत सालाना ₹3000 में आप देशभर में नेशनल हाईवे, एक्सप्रेस-वे और स्टेट एक्सप्रेस-वे पर अनलिमिटेड यात्रा कर सकेंगे — वह भी बिना बार-बार रिचार्ज और बिना टोल प्लाजा पर रुके!
यह प्रस्ताव अभी विचाराधीन है, लेकिन अगर लागू हुआ, तो यह देश के करोड़ों यात्रियों की जेब पर बोझ घटाने और सफर को पहले से कहीं ज्यादा तेज़, आसान और झंझट-मुक्त बनाने वाला होगा।



