ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
देश

चीन सरकार की अजीब एडवाइजरी: बांग्लादेश से पत्नियां लाने और शादी से मना किया

China React On Bangladesh Political Crisis: एक बार फिर बांग्लादेश में राजनीतिक संकट गहरा गया है। अंतरिम सरकार के मुखिया मोहम्मद यूनुस और बांग्लादेश सेना के बीच कई मुद्दों को लेकर बात नहीं बन रही है। वहीं विभिन्न छात्र संगठन और सेना मोहम्मद यूनुस पर देश में जल्द आम चुनाव कराने के लिए प्रेशर डाल रहे हैं। इससे मोहम्मद यूनुस ने इस्तीफा देने की धमकी दी है। इस बीच चीन ने बांग्लादेश में रह रहे अपने नागरिको को एडवाइजरी जारी की है।

चीन ने अपने नागरिकों को हिदायत दी है कि वे किसी विदेशी शख्स (बांग्लादेश) से शादी करने के लिए संबंधित कानून का सख्ती से पालन करें। बांग्लादेश के पुरुष या महिला से शादी करने के लिए मैचमेकिंग कराने वाले अवैध एजेंट्स से सावधान रहें और वीडियो प्लेटफॉर्म पर सीमापार डेटिंग कंटेंट से भ्रमित नहीं हों। दूतावास ने चीन के नागरिकों को चेताते हुए कहा कि वे विदेशी पत्नी खरीदने से बचें और चीन के नागरिक बांग्लादेश में शादी करने से पहले दो बार सोचें।

बता दें कि पांच अगस्त 2024 को बांग्लादेश की तत्कालीन प्रधानमंत्री शेख हसीना के तख्तापलट और उनके भागकर भारत आ जाने के बाद आठ अगस्त को मोहम्मद यूनुस को बांग्लादेश की अंतरिम सरकार का मुखिया बनाया गया था। एक साल के अंदर बांग्लादेश में इस समय मोहम्मद यूनुस सरकार और सेना के बीच ठनी हुई है। बांग्लादेश में म्यांमार सीमा पर मानवीय गलियारा बनाने की योजना को लेकर सेना और सरकार आमने-सामने हैं।

यूनुस की अगुवाई वाली सरकार ने अमेरिका के साथ गुप्त रूप से बांग्लादेश-म्यांमार सीमा पर एक मानवीय गलियारा बनाने को लेकर डील की थी लेकिन बांग्लादेश आर्मी चीफ ने इस पर नाराजगी जताई है।वहीं, बांग्लादेश में लगातार विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। छात्र संगठनों से लेकर विपक्षी पार्टियों तक मोहम्मद यूनुस चारों तरफ से घिरे हुए हैं। प्रमुख विपक्षी पार्टी इसी साल के अंत में चुनाव करवाने की मांग कर रही है। विरोधी दलों ने महफूज आसिफ और खलीलुर्रहमान जैसे नेताओं को सरकार से बाहर किए जाने की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया है।

Netagiri

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!