Netagiri.in—Renu Jaiswal-****कोरबा— कोरबा जिले के वन मंडल कोरबा के वन परिक्षेत्र कोरबा अंतर्गत ग्राम पंचायत नकटीखार में वन विभाग द्वारा तालाब तालाब निर्माण कराया गया है जिसमें तालाब निर्माण के नाम पर जमकर भ्रष्टाचार हुआ है। निर्माण किए गए तालाब की लागत 23 लाख 55 हजार 625 रुपया बताया गया है। जिसमें वन परिक्षेत्र रेंजर के द्वारा तालाब के नाम पर जमकर लाखों का भ्रष्टाचार किया गया। तालाब निर्माण में 20 से 30% तक राशि खर्च कर काम हुआ है क्योंकि तालाब बनाने से पूर्व उस जगह पर पहले से नाला बना हुआ था और नाले का उपयोग करते हुए रेंजर ने बड़े चालाकी से उसे तालाब में तब्दील कर दिया गया है रेंजर द्वारा निर्माण किए गए इस तालाब में एसडीओ भी शामिल है क्योंकि हर निर्माण में निरीक्षण करना उनकी जिम्मेदारी है और उनके निरीक्षण के बाद तालाब में भ्रष्टाचार की मछली का तैरना साफ तौर पर कमीशन खोरी की ओर इशारा कर रहा है कुल मिलाकर तालाब में भ्रष्टाचार कर रेंजर व एसडीओ ने साय सरकार के सुशासन पर भ्रष्टाचार रूपी ग्रहण लगाने का काम किया है। रेंजर द्वारा निर्माण किए गए तालाब में एस्टीमेट को दरकिनार कर काम किया गया है क्योंकि तालाब की लंबाई व चौड़ाई 75 मी होना था, लेकिन ऐसा नहीं हुआ है। जबकि तालाब की गहराई 4 मीटर होना चाहिए, फिर भी ऐसा नहीं हुआ। वही तालाब के अंदर काली मिट्टी डालकर धुरमुश चलाना था, पर ऐसा नहीं हुआ। तालाब के चारों तरफ 10 परत दर परत सीढ़ी बनाना था। लेकिन नहीं बनाया गया है। तालाब में पत्थर भी लगाना था लेकिन नहीं लगाया गया। रोजगार के उद्देश्य से मजदूरों के माध्यम से भी काम होना था पर ऐसा नहीं हुआ है। *कार्य स्थल पर सूचना पटल भी नहीं लगाया जाता है जिससे लोगों को जानकारी हो सके कि कौन सा निर्माण कार्य कितनी लागत में कराया जा रहा है* सूत्रों की माने तो बनाए गए तालाब की लागत राशि लगभग 5 से 6 लाख है जबकि लागत राशि 23 लाख 55 हजार 625 रुपया बताया गया है। मौका स्थल पर देखने से पता चल रहा है कि जहां पर तालाब निर्माण किया गया पूर्व में वहां हर धने जंगल के पेड़ रहे होंगे जिसमें अनुमानतः हजारों पेड़ की बली भी दे दी गई होगी वहीं सूत्रों ने बताया कि *वन विभाग में मिट्टी के कामों में जैसे तालाब निर्माण एवं रोड में अधिकारियों को मोटा कमीशन मिलता है जो कि लगभग 30 से 40 परसेंट तक का होता है* *क्योंकि एक बरसात होने के बाद भ्रष्टाचार और मिट्टी दोनों ही पानी में बह जाते हैं*
ऐसे ही और भी तालाब कोरबा रेंज में बनाए गए हैं जो भ्रष्टाचार की कहानी गढ़ रहे हैं जिसका जल्द ही खुलासा एवं वन विभाग के उच्चअधिकारियों तक शिकायत जा सकती है



