.
netagiri.in___(Renu jaiswal )कोरबा जिले के करतला विकासखंड में NHI के निर्माण में जुड़ी डीवीएल और एक अन्य गिट्टी थ्रेसर की कंपनी की मनमानी से ग्रामीण चक्का जाम करने पर मजबूर हो गए

बताया जा रहा है कि दोनों कंपनियों की मनमानी से ग्रामीणों की सुविधा हेतु बनाई गई प्रधानमंत्री सड़क बदहाल हो गई है जिसमें चलकर आए दिन बाइक सवार ग्रामीण और स्कूली बच्चों को दुर्घटनाओं का डथ बना रहता है ग्रामीणों का कहना है कि प्रधानमंत्री सड़क में भारी वाहनों के आवागमन का सिलसिला पिछले लगभग 2 सालों से शुरू है ग्रामीणों के बार-बार कहने पर भी यहां आवा गमन बंद नहीं हुआ और ना ही तो सड़कों की मरम्मत की गई कई बार ग्रामीण बाइक से गिरकर दुर्घटनाओं का शिकार भी हो चुके हैं
ऐसे में अब ग्रामीणों ने लिखित सूचना प्रशासनिक अधिकारियों को देते हुए आज चक्का जाम कर दिया था चक्का जाम करने से गाड़ियों की लंबी कतारे लग गई सूचना पर पहुंचे करतला तहसीलदार और पुलिस ने मौके पर जाकर ग्रामीण से चर्चा की और संबंधित कंपनी के अधिकारियों को मौके पर बुलाया और ग्रामीणों की समस्या से अवगत कराया तब जाकर डीबीएल कंपनी द्वारा सड़क के मरम्मत और स्कूली बच्चों के लिए बस सुविधा देने की बात पर सहमति बनी जिसके बाद चक्का जाम को समाप्त किया गया



