ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
Uncategorized

डीबीएल कंपनी और गिट्टी थ्रेसर कंपनी द्वारा चलाए जा रहे भारी वाहनों से खराब हो रही है प्रधानमंत्री सड़क, कल ग्रामीण करेंगे चक्का जाम

 

Netagiri.in—–जिले के करतला जनपद क्षेत्र के ग्राम पंचायत डोंगा आमा के ग्रामीण डीबीएल कंपनी और थ्रेसर कंपनी के भारी वाहनों के चलने से परेशान है उनका कहना है कि भारी वाहन गांव की प्रधानमंत्री सड़क को जर्जर कर रहे हैं जिसे लेकर उन्होंने कोरबा कलेक्टर ,एसपी , संबंधित थाना एवं अन्य विभागों को चक्का जाम हेतु सूचना पत्र प्रस्तुत किया है पत्र में लिखा है कि

 

हमारे ग्राम पंचायत सलिहाभांटा से ग्राम पंचायत डोंगाआमा पहुंच मार्ग की सड़कें भारी वाहनों के कारण खराब हो रही हैं, जिससे आम जनता को परेशानी हो रही है। आपको सूचना देना चाह रहे हैं कि क्षेत्र में विगत माह से क्षेत्र काम कर रही डीबीएल कंपनी एवं एक अन्य प्राइवेट थ्रेसर कंपनी के भारी वाहनों में ओवरलोड गिट्टी और मुरम के परिवहन से ग्रामीणों के सुविधा हेतु बनाई गई प्रधानमंत्री सड़क जर्जर होती जा रही है महोदय पिछले 10-12वर्ष पहले जब सड़क निर्माण नहीं था ग्रामीणों ने बड़े प्रयासों से इस सड़क की मांग की थी और फिर प्रशासन द्वारा संबंधित विभाग के माध्यम से सड़क का निर्माण कराया गया था लेकिन अभी वर्तमान में दोनों कंपनियों के बड़े वाहनों में गिट्टी और मुरूम का ओवरलोड परिवहन किया जा रहा है जिससे सड़के जर्जर होने की स्थिति में है प्रशासन से अनुरोध करते हैं कि इस समस्या का समाधान किया जाए और सड़क की मरम्मत की जाए। यदि समस्या का समाधान नहीं किया जाता है, तो हम समस्त डोंगाआमा के ग्रामवासी इस सड़क पर चक्काजाम करने पर मजबूर होंगे

अतः महोदय आपसे निवेदन है कि जल्द से जल्द डीबीएल कंपनी एवं एक अन्य थ्रेसर कंपनी द्वारा चलाए जा रहे बड़ी-बड़ी गाड़ियों का परिवहन प्रधानमंत्री सड़क से तत्काल बंद कराया जाए और जो नुकसान सड़कों को हुआ है उसकी मरम्मत कराई जाए

Netagiri

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!