Netagiri.in—-कोरबा के प्रतिष्ठित धार्मिक एवं सामाजिक संगठन श्री श्याम मित्र मंडल में आज दिनांक 10 जुलाई 2025 को अध्यक्ष पद हेतु चुनाव होने जा रहा है। संस्था के अध्यक्ष पद के लिए श्री गोपाल अग्रवाल, CA एक सशक्त और लोकप्रिय प्रत्याशी के रूप में सामने आए हैं।
🔹 वर्तमान में श्री गोपाल अग्रवाल टैक्स बार एसोसिएशन, कोरबा के अध्यक्ष पद पर कार्यरत हैं।
वे पूर्व में श्याम मित्र मंडल के कोषाध्यक्ष रह चुके हैं और संस्था के प्रशासनिक कार्यों में गहन अनुभव रखते हैं।
बीते 15 वर्षों से वे बाबा श्याम की भजन सेवा में निरंतर सक्रिय हैं और एक समर्पित भजन प्रचारक के रूप में समाज में विशेष पहचान बना चुके हैं।
संस्था के कई वरिष्ठ सदस्यों ने श्री गोपाल अग्रवाल के समर्थन में एकमत होकर कहा कि उनका अनुभव, नेतृत्व क्षमता और समर्पण संस्था को नवीन ऊंचाइयों तक पहुंचाने में सहायक सिद्ध होगा।
जन अपील:
समस्त श्याम प्रेमियों एवं मतदाताओं से विनम्र आग्रह है कि वे 10 जुलाई को होने वाले मतदान में भाग लें और श्री गोपाल अग्रवाल जी को अपना समर्थन एवं आशीर्वाद देकर उन्हें बाबा श्याम की सेवा का अवसर प्रदान करें।
गोपाल अग्रवाल, CA
(अध्यक्ष पद प्रत्याशी – श्री श्याम मित्र मंडल, कोरबा


