Netagiri.in—–दीपका क्षेत्र की CHP कोलवासरी परियोजना में आज सैकड़ों मजदूरों ने अचानक हड़ताल कर दी। मजदूरों का आरोप है कि उन्हें उचित वेतन नहीं दिया जा रहा है, और वर्षों से कार्यरत पुराने मजदूरों को सेवा से बाहर कर दिया गया है – जो पूरी तरह अन्यायपूर्ण है।
SECL और प्रबंधन के खिलाफ मजदूरों ने जमकर नारेबाजी की और काम को पूरी तरह ठप कर दिया। प्रदर्शनकारी मजदूरों का कहना है कि जब तक उनकी मांगों को नहीं माना जाता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।
इस हड़ताल से परियोजना का काम पूरी तरह ठप हो गया है, और इलाके में खलबली मच गई है। मजदूरों की एकता और आक्रोश अब प्रबंधन के सामने सीधी चुनौती बन चुकी है।
रिपोर्ट – Netagiri.in
—



