Netagiri.in * *- कोरबा, 21 जुलाई 2025:—एसईसीएल कुसमुंडा क्षेत्र में रेलवे फुट ओवर ब्रिज निर्माण कार्य में तैनात एक साइट इंजीनियर ने ठेकेदार पर पांच महीने से अधिक समय का वेतन नहीं देने का गंभीर आरोप लगाया है। इस मामले में पीड़ित इंजीनियर ने कलेक्टर कोरबा को लिखित शिकायत सौंपकर न्याय की मांग की है।
शिकायतकर्ता तुषार भारती, निवासी मेहेरून नगर, कुसमुंडा, ने बताया कि उन्होंने 1 अगस्त 2022 से लक्ष्मी इंटरप्राइजेज के अंतर्गत KDP फर्म में साइट इंजीनियर के पद पर कार्य किया। उन्हें एसईसीएल माइंस कुसमुंडा के S.I.L.O. के पास एक फुट ओवर ब्रिज निर्माण की जिम्मेदारी दी गई थी। जनवरी 2025 के बाद जब उन्होंने कार्य बंद किया, तो उनके 5 महीने 15 दिन का वेतन ₹1,42,000 बकाया रह गया था।
उन्होंने आरोप लगाया कि कई बार मांग करने के बावजूद ठेकेदार अप्रुवा पोद्दार, निवासी चक्रधरपुर, पश्चिम सिंहभूम (झारखंड) द्वारा केवल ₹10,000 ही भुगतान किया गया। शेष ₹1,32,000 अब तक नहीं दिया गया है।
तुषार भारती ने कलेक्टर कोरबा से मांग की है कि एसईसीएल के अंतर्गत काम करवा रहे ठेकेदार से उनका बकाया वेतन दिलवाया जाए।
—


