Netagiri.in–कोरबा | छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना ने देश और प्रदेश में अवैध रूप से रह रहे पाकिस्तानी और बांग्लादेशी घुसपैठियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। इस सिलसिले में संगठन द्वारा महामहिम राष्ट्रपति को एक ज्ञापन भेजा गया है और जिला कलेक्टर कोरबा को भी क्षेत्रीय स्तर पर कार्रवाई हेतु ज्ञापन सौंपा गया।

संगठन ने आरोप लगाया कि इन घुसपैठियों को कुछ लोग संरक्षण दे रहे हैं, उन्हें कमरा किराए पर दिया जा रहा है और ये लोग छत्तीसगढ़ की जनता के हक की नौकरियों व सरकारी सुविधाओं का गलत फायदा उठा रहे हैं। साथ ही, इनमें से कई लोग नशे के कारोबार, अवैध जमीन कब्जा और अन्य गैरकानूनी गतिविधियों में भी लिप्त हैं।
छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना के जिला अध्यक्ष सुरजीत सोनी ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द कोई ठोस कार्रवाई नहीं होती, तो संगठन लोकतांत्रिक और जनआंदोलन के रास्ते पर उतरने को बाध्य होगा।
सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, छत्तीसगढ़ में 10 हजार से अधिक पाकिस्तानी और बांग्लादेशी नागरिक अवैध रूप से निवास कर रहे हैं। संगठन ने सरकार से इनकी पहचान कर देश निकाला की कार्रवाई करने की मांग की है।
इस मुद्दे पर जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी ने भी छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना का समर्थन किया है। पार्टी के दर्जनों पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी इस ज्ञापन सौंपने की प्रक्रिया में शामिल रहे।
—
📞 रिपोर्टर: रेनू जायसवाल | नेतागिरी.in | कोरबा– संपर्क: 9827799070
—


