ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
policeकोरबाक्राइमछत्तीसगढ़

दीपका थाना पुलिस की सक्रियता ने फिर एक बार फिर अपराधियों की कमर तोड़ी , मोटरसाइकिल चोरी गिरोह का आरोपी पकड़ाया गाड़ीयां भी हुई बरामद

 

Netagiri.in–जिला कोरबा के दीपका थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक मोटरसाइकिल चोरी गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी के पास से चार चोरी की मोटरसाइकिलें भी बरामद की गई हैं।

गिरफ्तार आरोपी का नाम है सुनील देवार, उम्र 24 वर्ष, पिता राजेन्द्र देवार, निवासी बालौदा, जिला जांजगीर-चांपा।

बरामद की गईं चार मोटरसाइकिलों में शामिल हैं:

1 हीरो एचएफ डीलक्स – CG12AY4211
2 होंडा सीबी साइन – CG12AW1976
3हीरो स्प्लेंडर प्लस – CG12BK4368
4टीवीएस लूना – बिना रजिस्ट्रेशन नंबर

सभी गाड़ियों के इंजन और चेचिस नंबर की पुलिस द्वारा पुष्टि की गई है।

यह कार्रवाई 26 जुलाई को किरण कुमार यादव द्वारा दर्ज कराई गई बाइक चोरी रिपोर्ट के आधार पर की गई।
पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर दीपका थाना प्रभारी प्रेमचंद साहू ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ़्तार किया है
पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि वह अपने साथियों के साथ मिलकर बाइक चोरी की घटनाओं को अंजाम देता था।
वहीं अब पुलिस गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में जुट गई है।
और जल्द ही गिरोह पुलिस के गिरफ्त में होगा

Netagiri

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!