Netagiri.in(रेनू जायसवाल)—–
कोरबा जिले के पौड़ी उपरोड़ा ब्लाक अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत खोड़री के गांव बनवार में कुआं धसने से एक ही परिवार के 3 सदस्यों के मलबा में दबने की घटना को लेकर घटना स्थल पर पहुंचे जिला कलेक्टर अजीत बसन्त व एसपी सिद्धार्थ तिवारी, मौके पर चल रहे रेस्क्यू कार्य का लिया जायज़ा, हादसे में शिकार हुए परिवार के परिजनों से मुलाकात की, कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मलबे में दबे हुए लोगों के शवों को सुरक्षित निकाला जाए साथ ही उन्होंने कहा कि संसाधन की कमी न होने दें साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि कुआँ एक सरकारी योजना के तहत बना था जो की कुछ दिन पहले ही पूर्ण हुआ था और यदि इसमें कोई कमी पाई जाती है तो निश्चित रूप से जिम्मेदारों पर कार्यवाही की जाएगी। आपको बता दें कि कुएं में दबे हुए परिवार के सदस्यों के नाम इस प्रकार हैं
छेदूराम पिता अलख राम उम्र 65 वर्ष जाति श्रीवास
कंचन बाई पति छेदूराम उम्र 55वर्ष
गोविंद राम पिता छेदूराम उम्र 30 वर्ष


