ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
छत्तीसगढ़प्रशासनिकराजनीति

कलेक्टर और जनसंपर्क अधिकारी का विवाद पहुंचा संघ तक प्रदेश अध्यक्ष को लिखा पत्र

Chattisgarh Korba। जनसम्पर्क अधिकारियों और कलेक्टर के बीच जिले में तनाव की स्थिति निर्मित हो गयी है। दरअसल जिला जनसम्पर्क कार्यालय में पदस्थ जन सूचना अधिकारी और सहायक संचालक ने जनसम्पर्क अधिकारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष को पत्र लिखकर जिले के कलेक्टर कुंदन कुमार के द्वारा समाचार कवरेज को लेकर अभद्र भाषा का इस्तेमाल कर अपमानित करने का आरोप लगाया है।दोनो अधिकारियो के द्वारा संघ के अध्यक्ष को भेजा गया पत्र सोशल मीडिया में वायरल हो गया है।

वायरल हो रहे इस आवेदन पत्र में दोनो अधिकारियों ने अध्यक्ष को लिखा है कि 2 अगस्त को कलेक्टर के द्वारा महिला बाल विकास और स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक में दिए गए निर्देश के मुताबिक समाचार जारी किया गया था लेकिन कलेक्टर के द्वारा उस खबर को असत्य बताकर उनके खिलाफ साजिश रचने के आरोप लगाए गए और हमारे लिए अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया गया।

इसी क्रम में अगले दिन 3 अगस्त को दोनो अधिकारिययो को कलेक्टर कार्यालय में बुलाकर समाचार कवरेज को लेकर बोला गया कि तुमलोग कलेक्टर का पावर नहीं जानते ,तुमलोग कहीं के नहीं रहोगे ,तुमलोग केवल सीएम का काम करोगे क्या?इस तरह की बाते बोलकर अमर्यादित शब्दों के इस्तेमाल किये गए।

दर्शन सिंह सिदार सहायक संचालक और सुखसागर बोरे जन सूचना अधिकारी द्वारा संघ को भेजे गए आवेदन की प्रति सोशल मीडिया में जारी होने के बाद जनसम्पर्क अधिकारी संघ एकजुट होता दिख रहा है।ख़बर है कि अन्य जिले में भी कुछ ऐसी शिकायते है हांलाकि इन दो के अलावे किन्ही अन्य का कोई मामला अभी तक सामने नहीं आया है।

बहरहाल इस मामले में कलेक्टर कुंदन कुमार का पक्ष जानने की कोशिश की गई लेकिन उनके द्वारा फोन नहीं उठाया गया

Netagiri

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!