ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
bjpउपलब्धिकोरबाछत्तीसगढ़देशप्रशासनिक

नगर निगम का रामलीला और दशहरा उत्सव: एक अलग छाप छोड़ गया आयोजन आयोजन समिति ने सभी सहयोगियों का हृदय से आभार जताया

 

Netagiri.in—–कोरबा। नगर पालिका निगम कोरबा के गठन के बाद पहली बार शारदीय नवरात्र के पावन अवसर पर आयोजित रामलीला और दशहरा महोत्सव दर्शकों के लिए एक यादगार अनुभव साबित हुआ। भारत की प्राचीन संस्कृति और मूल्यों को जीवंत करने के इस प्रयास को हजारों नागरिकों की उपस्थिति ने सराहा। नगर निगम के इस भव्य उत्सव की आयोजन समिति के सचिव अशोक चावलानी ने सभी सहयोगियों का हृदयपूर्वक धन्यवाद किया।

अशोक चावलानी ने बताया कि इस आयोजन की सफलता में स्थानीय विधायक एवं प्रदेश के कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन, महापौर संजू देवी राजपूत, आयुक्त आशुतोष पांडेय सहित सभी अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, मीडिया और जिले के नागरिकों का योगदान सराहनीय रहा। उन्होंने कहा कि नगर निगम सामान्य प्रशासनिक कार्यों के साथ-साथ परंपरा और संस्कृति के संरक्षण व प्रचार-प्रसार के लिए लगातार प्रयासरत है।

नवरात्र पर वाराणसी की प्रसिद्ध रामलीला का मंचन ओपन थिएटर मैदान में किया गया। प्रशिक्षित कलाकारों ने अत्याधुनिक संसाधनों के साथ प्रस्तुतियाँ दीं।

प्रथम दिवस: पुष्प वाटिका, धनुष यज्ञ, लक्ष्मण-परशुराम संवाद, राजतिलक और मंथरा-कैकेयी संवाद।

द्वितीय दिवस: राम वन गमन, कंवट प्रसंग, दशरथ देवलोक गमन और भरत मिलाप।

तृतीय दिवस: पंचवटी प्रसंग, सीताहरण, राम-हनुमान मिलन, राम-सुग्रीव मैत्री, वाली वध, अशोक वाटिका और लंका दहन।

चतुर्थ दिवस: सेतु बंध, अंगद-रावण संवाद, लक्ष्मण शक्ति, मेघनाथ-रावण वध और राज्याभिषेक।

इस दौरान तुलसी पीठाधीश्वर पद्मविभूषण जगतगुरु रामभद्राचार्य महाराज, प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल और विधायक सुशांत शुक्ल की उपस्थिति ने आयोजन समिति का मनोबल बढ़ाया। उन्होंने नगर निगम कोरबा के इस प्रयास की सराहना की और इसे अन्य निकायों के लिए अनुकरणीय बताया।

आयोजन समिति के सचिव अशोक चावलानी ने बताया कि पंचम दिवस पर लेजर शो के साथ रामायण प्रदर्शन, आतिशबाजी और रावण दहन का आयोजन सम्पन्न हुआ। नगर निगम ने विभिन्न समाजों के प्रतिनिधियों का मंच पर सम्मान कर उन्हें विशिष्ट योगदान के लिए पुरस्कृत किया। इस संपूर्ण आयोजन में निगम के नोडल ऑफिसर अखिलेश शुक्ल और पवन वर्मा की अहम भूमिका रही।

अशोक चावलानी ने कहा, “अच्छी सोच और टीम वर्क से लिए गए कार्य में ईश्वरीय तत्व भी सहयोगी बनकर शामिल हो जाते हैं। यह आयोजन इसका उदाहरण है। नगर निगम कोरबा भविष्य में भी जनरुचि और आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए ऐसे उत्कृष्ट कार्यक्रम आयोजित करेगा।”

Netagiri

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!