कोरबा सतनामी कल्याण समिति की नई कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण 21 अक्टूबर को, ये मंत्री होंगे मुख्य अतिथि

Netagiri.in___कोरबा। पंजीयन क्रमांक 2730 के अंतर्गत पंजीकृत कोरबा सतनामी कल्याण समिति, जिला कोरबा (छत्तीसगढ़) की नई कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह आगामी 21 अक्टूबर 2025, मंगलवार को शाम 4 बजे सतनाम प्रांगण, टी.पी. नगर, कोरबा में आयोजित किया जाएगा।
समिति के मुख्य निर्वाचन अधिकारी आर.पी. खाण्डे के नेतृत्व में 14 सितंबर 2025 को निष्पक्ष रूप से चुनाव संपन्न हुए, जिसमें नई कार्यकारिणी का गठन हुआ। नव निर्वाचित पदाधिकारियों में —
अध्यक्ष: नारायण लाल कुर्रे,उपाध्यक्ष: श्रीमती सुनीता देवी पाटले,सचिव: आर.डी. भारद्वाज,कोषाध्यक्ष: मनोद मनहर
कार्यकारिणी सदस्य: सचिव कुर्रे, त्रिवेन्द्र आदिले एवं वरुण घृतलहरे शामिल हैं।शपथ ग्रहण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ शासन के वाणिज्य, उद्योग, श्रम एवं आबकारी मंत्री माननीय श्री लखनलाल देवांगन उपस्थित रहेंगे।
समारोह की अध्यक्षता मा. एल.एल. कोशले, प्रदेश अध्यक्ष, प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज करेंगे।
अति विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व केबिनेट मंत्री जयसिंह अग्रवाल, कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल, रामपुर विधायक फूलसिंह राठिया, नगर निगम कोरबा की महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत, सभापति श्रीमती नूतन सिंह ठाकुर, तथा सीएसपीजीसीएल के कार्यपालक निदेशक एस.के. बंजारा उपस्थित रहेंगे।
इस अवसर पर डोम निर्माण स्थल का भूमि पूजन मंत्री लखनलाल देवांगन के करकमलों से संपन्न कराया जाएगा।
समारोह में पूर्व पदाधिकारियों का सम्मान व विदाई कार्यक्रम भी रखा गया है।
कार्यक्रम के प्रारंभ में दोपहर 1 बजे से 4 बजे तक राज महंत श्री संत दास दीवाकर के नेतृत्व में चौका मंडली द्वारा पूजा व चौका आरती का आयोजन होगा।



