ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
Uncategorized

अदाणी फाउंडेशन की पहल — पताड़ी स्वास्थ्य केंद्र में आधुनिक सुविधाएँ, दिव्यांगों को मिला नया संबल”

Netagiri.in—कोरबा, 11 नवंबर 2025 —जिले के करतला विकासखंड स्थित ग्राम पताड़ी में आज का दिन स्वास्थ्य और मानवता दोनों के लिए विशेष रहा। अदाणी फाउंडेशन ने कोरबा पावर लिमिटेड (केपीएल) के माध्यम से अपनी कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) योजना के तहत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पताड़ी को नई ऊर्जा और सुविधाओं से सशक्त किया है।

कार्यक्रम के दौरान अदाणी फाउंडेशन ने स्वास्थ्य केंद्र को अनेक बुनियादी उपकरण व सामग्री प्रदान की, जिनमें एयर कंडीशनर, डीप फ्रीज़र, टेलीविज़न, रोगी बेड, वेटिंग चेयर, लॉकर और कूलर शामिल हैं। इसके साथ ही आसपास के क्षेत्रों के दिव्यांगजनों को ट्राइसाइकिल, व्हीलचेयर, हियरिंग एड, वॉकर और बैसाखी जैसे सहायक उपकरण भी वितरित किए गए।

मुख्य अतिथिअदाणी फाउंडेशन की पहल — पताड़ी स्वास्थ्य केंद्र में आधुनिक सुविधाएँ, दिव्यांगों को मिला नया संबल”

इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एस.एन. केसरी, बीएमओ श्री दीपक राज तथा केपीएल परियोजना प्रमुख श्री ए. राजागुरु ने संयुक्त रूप से कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

कार्यक्रम में पताड़ी सरपंच प्रधान सिंह ठाकुर, जिला पंचायत प्रतिनिधि सुष्मिता कमलेश अनंत, जनपद सदस्य अनिल खूँटे, चिकित्सा अधिकारी डॉ. रजनी कटकवार एवं डॉ. रंजीता कंवर सहित अदाणी फाउंडेशन व केपीएल के वरिष्ठ अधिकारीगण ,अडानी फाउंडेशन  CSR प्रमुख ताजेन्द्र बंजारे व परियोजना CSR प्रमुख पवन महतो और ग्रामीणजन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

डॉ. एस.एन. केसरी (सीएमएचओ, कोरबा) ने कहा —

“अदाणी फाउंडेशन द्वारा उठाया गया यह कदम ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूती देने की दिशा में सराहनीय प्रयास है। इन उपकरणों से सीएचसी की कार्यक्षमता बढ़ेगी और मरीजों को बेहतर वातावरण मिलेगा।”

केपीएल के भू विभाग प्रमुख श्री विकास ठाकुर ने बताया —

“अदाणी फाउंडेशन न केवल स्वास्थ्य, बल्कि शिक्षा, आजीविका और अधोसंरचना विकास के क्षेत्रों में भी लगातार काम कर रहा है। हमारा उद्देश्य आसपास के गांवों के समग्र विकास को गति देना है।”

CSR के तहत अदाणी फाउंडेशन की पहलें
अदाणी फाउंडेशन कोरबा जिले में शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छ पेयजल और अधोसंरचना के क्षेत्र में कई योजनाएँ चला रहा है। पताड़ी, खोद्दल, सरगबुंदिया जैसे ग्रामों में आरओ वाटर प्लांट और सीमेंट सड़क निर्माण जैसे कार्य भी इसी पहल का हिस्सा हैं।

Netagiri

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!