
Netagiri.in—–*****साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एसईसीएल) के दीपका क्षेत्र की कोयला खदान का विस्तार करने की कवायद इन दिनों जोर पकड़ चुकी है। प्रबंधन इस दिशा में हर संभव प्रयास कर रहा है, वहीं प्रशासन का भी इसमें पूरा सहयोग देखने को मिल रहा है। बावजूद इसके, कुछ स्थानीय लोगों का विरोध लगातार तेज होता जा रहा है। बुधवार को हरदी बाजार क्षेत्र में एसईसीएल प्रबंधन द्वारा सर्वेक्षण की प्रक्रिया कराया गया इस दौरान लोगों के विरोध की संभावना को देखते हुए मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस और प्रशासनिक अमला तैनात किया गया था।

वही कुछ ग्रामीणों का लगातार विरोध भी जारी है ग्रामीणों ने रैली निकालकर लोगों से विरोध में शामिल होने की अपील की है जिसके लिए बैनर पोस्टर एवं डोर टू डोर प्रचार प्रसार भी किया जा रहा है लेकिन इधर एस ई सी एल प्रबंधन द्वारा भी सर्वे काम में तेजी लाते हुए लगातार लोगों की सहमति के साथ सर्वे कार्य को प्रारंभ किए हुए हैं लगातार लोगों की सहमति के साथ जिओ टेक गूगल फोटो ग्राफी के साथ उनकी परिसंपत्ति का सर्वे नापी कार्य को अंजाम दिया जा रहा है

सूत्रों के अनुसार, दीपका-कोयला खदान के विस्तार के लिए लगभग 861 एकड़ जमीन पर कंपनी की नजर है। लंबे समय से इस भूमि के अधिग्रहण की कोशिशें जारी हैं, लेकिन कुछ स्थानीय निवासियों के विरोध के कारण यह प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ पा रही थी। स्थानीय लोगों ने पहले ही स्पष्ट कर दिया था कि जब तक स्थायी नौकरी, उचित मुआवजा और पुनर्वास की व्यवस्था सुनिश्चित नहीं की जाती, तब तक किसी भी प्रकार का सर्वे स्वीकार्य नहीं होगा। बीते दिनों त्रिपक्षीय वार्ता की पेशकश पर कुछ ग्रामीणों ने असहमति जताते हुए उसका बहिष्कार कर दिया था। लेकिन लगातार एसईसीएल से हो रही वार्तालाप और समझाईस का असर है कि स्वेच्छा से ग्रामीण लगातार संपत्ति सर्वे कार्य में अपना सहयोग प्रदान कर रहे हैं।


