ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
policeकोरबाक्राइमछत्तीसगढ़प्रशासनिकरायपुर

IPS रतनलाल डांगी को राज्य पुलिस अकादमी से हटाया गया, उनकी जगह अजय यादव संभालेंगे पुलिस अकादमी — SI की पत्नी के आरोपों से IPS डांगी के कैरियर में लगा ग्रहण

 

netagiri.in—रायपुर। छत्तीसगढ़ पुलिस सेवा के वरिष्ठ अधिकारी आईपीएस रतनलाल डांगी एक बार फिर सुर्खियों में हैं। उन पर एक सब-इंस्पेक्टर (SI) की पत्नी ने यौन उत्पीड़न और मानसिक प्रताड़ना के गंभीर आरोप लगाए हैं। इस प्रकरण के सामने आने के बाद राज्य सरकार ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उन्हें नेताजी सुभाषचंद्र बोस राज्य पुलिस अकादमी, चंदखुरी के निदेशक पद से हटा दिया है और पुलिस मुख्यालय (PHQ) में अटैच कर दिया है।

 


क्या हैं आरोप?

शिकायतकर्ता महिला ने अपनी लिखित शिकायत में आरोप लगाया है कि आईपीएस रतनलाल डांगी ने वर्ष 2017 से लेकर 2024 तक उसका यौन शोषण किया।
महिला का दावा है कि अधिकारी ने उसके पति की पोस्टिंग में मदद करने का लालच देकर उसे प्रताड़ित किया और लंबे समय तक दबाव में रखा।
इस पूरे मामले को लेकर महिला ने उच्च अधिकारियों के समक्ष शिकायत दर्ज कराई है, जिसके बाद जांच शुरू की गई है।

 

डांगी ने भी लगाए ब्लैकमेलिंग के आरोप

दूसरी ओर, आईपीएस रतनलाल डांगी ने खुद को निर्दोष बताते हुए महिला पर ब्लैकमेलिंग का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि यह शिकायत झूठी और बेबुनियाद है तथा इसके पीछे उन्हें मानसिक रूप से परेशान करने की साजिश रची जा रही है। डांगी ने इस संबंध में महिला के खिलाफ भी शिकायत दर्ज कराई है।

—
ऑनलाइन योग क्लास के दौरान हुई थी करीबी जान-पहचान

मिली जानकारी के अनुसार, डांगी और शिकायतकर्ता महिला की मुलाकात ऑनलाइन योग ट्रेनिंग के दौरान हुई थी। धीरे-धीरे दोनों के बीच संपर्क बढ़ा, जो बाद में विवाद का कारण बन गया।
वर्तमान में मामले की जांच वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की निगरानी में की जा रही है।

 

सरकार ने लिया तुरंत एक्शन

महिला के आरोपों के बाद गृह विभाग ने तत्काल कार्रवाई करते हुए रतनलाल डांगी को उनके पद से हटा दिया और जांच पूरी होने तक पुलिस मुख्यालय रायपुर में अटैच कर दिया गया है।
उनकी जगह 2004 बैच के आईपीएस अधिकारी अजय कुमार यादव को राज्य पुलिस अकादमी चंदखुरी का नया निदेशक बनाया गया है।

♦

आईपीएस बैच: 2003

जन्म: 1 अगस्त 1973

गृहनगर: मालास गांव, जिला नागौर (राजस्थान)

परिवारिक पृष्ठभूमि: पिता सुमनलाल और माता भंवरी देवी मेहनतकश मजदूर वर्ग से जुड़े थे।

शिक्षा और करियर: सीमित संसाधनों में पढ़ाई पूरी कर उन्होंने सिविल सेवा परीक्षा पास की और आईपीएस बने।

डांगी अपनी सख्त प्रशासनिक शैली और अनुशासनप्रियता के लिए जाने जाते हैं, पर हाल के आरोपों से उनका करियर विवादों में घिर गया है।

अब पूरा मामला विभागीय जांच के अधीन है।
जांच रिपोर्ट आने के बाद ही तय होगा कि डांगी पर लगे आरोप कितने सही हैं और उनके खिलाफ आगे क्या कार्रवाई की जाएगी।

Netagiri

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!