ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
छत्तीसगढ़

​छत्तीसगढ़ महतारी के अपमान पर जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी और छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना का उग्र विरोध, दीपका थाना में ज्ञापन सौंपा, दोषियों पर तत्काल FIR दर्ज करने की मांग

7 नवंबर 2025 छत्तीसगढ़ की अस्मिता, संस्कृति और मातृभावना का अपमान करने वालों के ख़िलाफ़ आज जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी और छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना ने सशक्त विरोध दर्ज कराते हुए दीपका थाना पहुँचकर थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपा दोनों संगठनों ने सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी करने वाले दोषियों पर तत्काल एफआईआर दर्ज करने की माँग की है ।

​ज्ञापन इनके विरुद्ध सौंपा गया

 

 

 

​ज्ञापन रायगढ़ निवासी आशीष अग्रवाल उर्फ जिमी अग्रवाल, दीपक लालवानी, विनोद पांडा और राजेश उदासी के विरुद्ध सौंपा गया है, जिन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर छत्तीसगढ़ महतारी और जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी के पदाधिकारियों के प्रति अभद्र, आपत्तिजनक और अपमानजनक टिप्पणियाँ की हैं ।

​भावनाओं को आहत करने और सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने का आरोप

​इन विद्वेषपूर्ण बयानों से न केवल प्रदेश के तीन करोड़ छत्तीसगढ़ियों की भावनाएँ आहत हुई हैं, बल्कि छत्तीसगढ़ की सामाजिक सौहार्द्रता और शांति को भी गंभीर ठेस पहुँची है संगठनों ने इसे प्रदेश के माहौल को खराब करने की साज़िश करार दिया है ।

​जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी के कोरबा जिला अध्यक्ष जैनेंद्र कुर्रे, दीपका खंड महासचिव महावीर यादव, और छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना के जिला अध्यक्ष सुरजीत सोनी ने संयुक्त रूप से अपना आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा:
​“छत्तीसगढ़ महतारी का अपमान किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा कुछ असामाजिक तत्व जानबूझकर छत्तीसगढ़ प्रदेश के माहौल को खराब करने का प्रयास कर रहे हैं ऐसे लोगों के ख़िलाफ़ हम संविधान और कानून के दायरे में रहकर सख्त और निर्णायक कार्रवाई की मांग करते हैं ।”

​उन्होंने स्पष्ट किया कि
​“आशीष अग्रवाल, दीपक लालवानी, विनोद पांडा और राजेश उदासी जैसे लोग छत्तीसगढ़ के सामाजिक ताने-बाने को तोड़ने का दुस्साहस कर रहे हैं इनके शब्द किसी व्यक्ति पर नहीं, बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ समाज की गरिमा और छत्तीसगढ़ महतारी की मर्यादा पर सीधा प्रहार हैं हम प्रशासन से माँग करते हैं कि इन पर तत्काल सख्त कानूनी कार्रवाई करते हुए उदाहरण स्वरूप दंडित करे, ताकि भविष्य में कोई भी व्यक्ति छत्तीसगढ़ियों की अस्मिता के साथ खिलवाड़ न कर सके ।

सैकड़ों सेनानियों ने प्रदर्शन कर आक्रोश व्यक्त किया

​इस अवसर पर जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी और छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना के सैकड़ों कार्यकर्ताओं (सेनानियों) ने दीपका थाना के समक्ष उग्र प्रदर्शन कर अपना आक्रोश व्यक्त किया और आरोपियों पर अविलंब प्राथमिकी (FIR) दर्ज करने की माँग को दोहराया ।

​प्रमुख रूप से उपस्थित पदाधिकारी

​इस विरोध प्रदर्शन में प्रमुख रूप से निम्नलिखित पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे:-
​जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी प्रदेश संगठन मंत्री सुरेंद्र प्रसाद राठौर, जिला अध्यक्ष जैनेंद्र कुर्रे, दीपका खंड महासचिव महावीर यादव, महिला जिला अध्यक्ष चंचल महंत, जिला उपाध्यक्ष सुनीता खूंटे, महिला जिला महासचिव प्रेरणा कुर्रे, महिला अध्यक्ष दीपका चमेली ध्रुव, महिला सेनानी मुस्कान साहू
​छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना जिला अध्यक्ष सुरजीत सोनी, जिला कोरबा संयोजक नवल साहू, जिला महासचिव बादल दुबे, दीपका खंड अध्यक्ष लाला साहू, दीपका अध्यक्ष बसंत चंद्राकर, दीपका संयोजक ओम केवट, सक्रिय सेनानी छोटेलाल मारवा, दर्री महामंत्री कन्हैया सारथी, सक्रिय सेनानी राधे विश्वकर्मा, आशीष यादव, बालको खंड संयोजक राकेश सूर्यवंशी, एवं सैकड़ों अन्य सेनानी ।

​आंदोलन जारी रखने का संकल्प

​कार्यक्रम के अंत में सभी नेताओं ने एक स्वर में संकल्प लिया कि:
​छत्तीसगढ़ महतारी के सम्मान की रक्षा हर छत्तीसगढ़िया का सर्वोच्च कर्तव्य है जो कोई भी हमारी संस्कृति, मातृभूमि और अस्मिता का अपमान करेगा, उसके विरुद्ध यह आंदोलन तब तक जारी रहेगा जब तक न्याय नहीं मिल जाता ।

Netagiri

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!