ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
actionpoliceउपलब्धिकोरबाछत्तीसगढ़प्रशासनिकराजनीति

कोरबा : चौकी के भीतर आरक्षक से मारपीट, विधायक प्रतिनिधि गिरफ्तार, भेजा गया जेल

 

 

Netagiri.in___कोरबा। जिले के रजगामार पुलिस चौकी में आरक्षक से मारपीट के मामले में कांग्रेस विधायक प्रतिनिधि को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। यह घटना 31 दिसंबर की रात की बताई जा रही है, जिसने पुलिस महकमे में भी हलचल मचा दी है।
जानकारी के अनुसार रामपुर विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस विधायक फूल सिंह राठिया के प्रतिनिधि जयकिशन पटेल पर आरोप है कि उसने पहले ओमपुर में मंच के पीछे एक ग्रामीण के साथ मारपीट कर जातिगत अपमान किया। पीड़ित ग्रामीण राजेन्द्र जांगड़े ने आरोप लगाया कि आरोपी ने शराब के नशे में गाली-गलौच करते हुए जान से मारने की धमकी भी दी।
घटना के बाद राजेन्द्र जांगड़े अपने फुफेरे भाई, थाना करतला में पदस्थ आरक्षक क्रमांक 528 विकास कोसले के साथ रिपोर्ट दर्ज कराने रजगामार पुलिस चौकी पहुंचा। इसी दौरान जयकिशन पटेल भी चौकी पहुंचा और चौकी के भीतर ही आरक्षक विकास कोसले के साथ गाली-गलौच करते हुए हाथापाई शुरू कर दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आरोपी ने “तुम लोग मेरा क्या उखाड़ लोगे” जैसे शब्द कहकर आरक्षक पर हाथ उठाया। यह पूरी घटना चौकी स्टाफ और रात्रि गश्त अधिकारी की मौजूदगी में हुई।
आरक्षक विकास कोसले की शिकायत पर जयकिशन पटेल के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 115(2), 296 और 351(3) के तहत अपराध दर्ज किया गया। वहीं, राजेन्द्र जांगड़े की रिपोर्ट पर इन्हीं धाराओं के साथ एट्रोसिटी एक्ट के तहत भी मामला पंजीबद्ध किया गया।
आज़ाक थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी जयकिशन पटेल को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।
हालांकि, इस मामले में विधायक प्रतिनिधि जयकिशन पटेल ने भी आरक्षक विकास कोसले और राजेन्द्र जांगड़े पर मारपीट व जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने इस शिकायत पर भी दोनों के खिलाफ BNS की धारा 115(2), 3(5) और 351(3) के तहत प्रकरण दर्ज किया है।
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Netagiri

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!