ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
actionक्राइमछत्तीसगढ़दुर्गप्रशासनिक

छत्तीसगढ़ में GST विभाग की ऐतिहासिक कार्रवाई, कारोबारी गुरमुख सिंह पर 317 करोड़ का जुर्माना

 

 

Netagiri.in___ **Renu jaiswal** __दुर्ग/छत्तीसगढ़__छत्तीसगढ़ में जीएसटी विभाग ने अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाइयों में से एक को अंजाम देते हुए दुर्ग जिले के चर्चित कारोबारी गुरमुख सिंह के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है।

 

♦ विभाग ने फर्जी इनपुट टैक्स क्रेडिट (ITC) और कर अपवंचन के गंभीर मामलों में जांच पूरी करते हुए गुरमुख सिंह पर 317 करोड़ रुपये का भारी-भरकम जुर्माना लगाया है।
जानकारी के अनुसार, GST विभाग की विशेष जांच टीम ने लंबे समय से चल रही जांच के बाद पाया कि संबंधित कारोबारी द्वारा बिना वास्तविक लेन-देन के फर्जी बिलों के जरिए कर लाभ उठाया गया। जांच में कई फर्जी फर्मों, संदिग्ध दस्तावेजों और लेन-देन के साक्ष्य सामने आए, जिसके बाद यह ऐतिहासिक कार्रवाई की गई।

 


सूत्रों के मुताबिक, यह कार्रवाई CG GST विभाग द्वारा की गई अब तक की सबसे बड़ी पेनल्टी में से एक मानी जा रही है। विभाग का कहना है कि टैक्स चोरी और फर्जीवाड़े के मामलों में अब जीरो टॉलरेंस नीति अपनाई जा रही है और आने वाले दिनों में ऐसे मामलों पर और भी सख्त कदम उठाए जाएंगे।
GST अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि कर प्रणाली को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ आगे भी जांच जारी रहेगी और जरूरत पड़ने पर कानूनी कार्रवाई, गिरफ्तारी व संपत्ति कुर्की जैसे कदम भी उठाए जा सकते हैं।

Netagiri

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!