ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
कोरबाक्राइमछत्तीसगढ़

नशे की राह ने छीना उज्ज्वल भविष्य—12.5 किलो गांजा के साथ युवक-युवती गिरफ्तार, समाज के लिए चेतावनी

Netagiri.in___धमतरी __16 जनवरी नशे के अवैध कारोबार ने एक बार फिर युवाओं के भविष्य पर गहरा सवाल खड़ा कर दिया है। अर्जुनी पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए कोरबा जिले के एक युवक और युवती को 12.538 किलोग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। यह घटना केवल एक पुलिस कार्रवाई नहीं, बल्कि समाज के लिए गंभीर चेतावनी भी है।
पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम भोयना के धमतरी मुख्य मार्ग से होकर बाइक में गांजा का अवैध परिवहन किया जा रहा है। सूचना पर तत्परता दिखाते हुए अर्जुनी पुलिस ने नाकेबंदी कर बाइक सवार युवक-युवती को रोका। तलाशी के दौरान बड़ी मात्रा में गांजा बरामद हुआ, जिसके बाद दोनों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान तिलेश सिंह ठाकुर, निवासी गोपीबंद पंडरिया थाना पंडरिया, वर्तमान में कोरबा रहता है तथा तरूणा सिंह राजपूत, निवासी एसईसीएल कॉलोनी, थाना कोतवाली, जिला कोरबा के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
यह घटना समाज के लिए एक गहरी सीख है कि कैसे नशे का कारोबार युवाओं को लालच और गलत संगत में फंसा कर उनका भविष्य अंधकार की ओर धकेल देता है। जिन उम्र में पढ़ाई, करियर और परिवार के सपने पूरे होने चाहिए, उसी उम्र में सलाखों के पीछे पहुँच जाना न केवल स्वयं के लिए बल्कि पूरे परिवार के लिए पीड़ा का कारण बनता है।
विशेषकर युवतियों के मामले में यह सवाल और भी गंभीर हो जाता है कि समाज, परिवार और व्यवस्था मिलकर उन्हें समय रहते सही मार्गदर्शन क्यों नहीं दे पाते। नशे का यह जाल केवल कानून का विषय नहीं, बल्कि सामाजिक जिम्मेदारी का भी विषय है।
अर्जुनी पुलिस की यह कार्रवाई नशे के खिलाफ सख्त संदेश देती है, वहीं समाज से भी यह अपील करती है कि वह अपने आसपास के युवाओं पर नजर रखे, उन्हें सही दिशा दे और नशे के दलदल में फिसलने से पहले संभाले—क्योंकि एक गलत कदम पूरे जीवन की कीमत वसूल लेता है।

Netagiri

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!