Korba Breaking : 26 जनवरी को कोरबा आ रहे उद्योगपति गौतम अडानी, पटाढ़ी स्थित अडानी पावर प्लांट में उतरेगा उड़नखटोला

Netagiri.in…__कोरबा__**देश के प्रमुख उद्योगपति एवं अडानी समूह के चेयरमैन गौतम अडानी 26 जनवरी को कोरबा जिले के दौरे पर आ रहे हैं। खुफिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार उनका हेलीकॉप्टर पटाढ़ी में संचालित अडानी पावर प्लांट (पूर्व लैंको पावर प्लांट) परिसर में उतरेगा।
बताया जा रहा है कि लैंको पावर प्लांट का अधिग्रहण करने के बाद यह गौतम अडानी का कोरबा का दूसरा दौरा होगा। सूत्रों की मानें तो इस दौरान वे प्लांट का स्थलीय निरीक्षण करेंगे और भविष्य में प्रस्तावित विस्तार योजनाओं को लेकर उच्चस्तरीय रणनीति तैयार कर सकते हैं।
अडानी के संभावित दौरे को लेकर प्रशासनिक अमला सतर्क है, वहीं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी तैयारियां तेज कर दी गई हैं। उद्योग जगत और स्थानीय स्तर पर इस दौरे को ऊर्जा क्षेत्र में बड़े निवेश और विकास की दृष्टि से अहम माना जा रहा है।
यदि यह दौरा तय कार्यक्रम के अनुसार होता है, तो इससे न सिर्फ कोरबा बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ के औद्योगिक परिदृश्य को नई दिशा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।


